बैतूल अपडेट

Betul News : सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे आधा दर्जन युवकों पर पुलिस ने की कार्रवाई

Betul News: Police took action against half a dozen youth drinking alcohol in public places

 

विकास ठाकरे, घोड़ाडोंगरी

Betul News : घोड़ाडोंगरी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते आधा दर्जन युवाओं पर पुलिस चौकी प्रभारी ने कार्रवाई की है। घोड़ाडोंगरी नगर में युवा नशे की लत में दिन पर दिन जकड़ते जा रहे हैं।

नगर में युवाओं को नशे की लत इस कदर लग गई है कि नशा करने के लिये वे अब होटल-ढाबा के बाद नगर के सार्वजनिक स्थानों में खुलेआम नशा करने लगे हैं। इन सार्वजनिक स्थानों में स्कूल, बस स्टैंड, सतपुड़ा ग्राउंड, तहसील के पीछे, नगर परिषद के बाजू में पड़ा खाली प्लाट, रेलवे पटरी के बाजू में बरगद के नीचे बनी मजार शामिल है।

यही नहीं नशेड़ियों ने शहीद स्मारक के पास बने प्राथमिक शाला को भी नशे का अड्डा बना लिया है। इन नशेड़ियों की यदि हिम्मत की बात की जाए तो ये आम जनता के आने जाने की फिक्र तो करते ही नहीं है। इन नशेड़ियों को देखकर नगरवासी महिलाओं और रात्रि के समय परिवार सहित घूमने वालों को इन से बचकर निकलना पड़ता है। हालांकि अब घोड़ाडोंगरी की महिला चौकी प्रभारी आम्रपाली डहार ने इन मदिरा प्रेमियों पर लगाम कसने की कार्रवाई चालू कर दी है।

चौकी प्रभारी ने रविवार रात आधा दर्जन ऐसे ही नशेड़ियों पर लगाम कसते हुए कार्रवाई कर नगर के युवाओं को मौके पर धर कर चालानी कार्रवाई कर सख्त हिदायत देकर छोड़ा है। चौकी प्रभारी की कार्रवाई से नगर में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी पर लगाम कसने की उम्मीद नगरवासियों को है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button