बैतूल अपडेट

Betul Indore Highway Accident: बैतूल-इंदौर हाईवे पर भीषण हादसा, देवर-भाभी की दर्दनाक मौत

Betul Indore Highway Accident: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शुक्रवार शाम को बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर एक भीषण हादसा हो गया। यहां चिचोली थाना क्षेत्र में चंडी जोड़ के पास बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक नेशनल हाईवे पर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और महिला ट्रक से टकराकर डिवाइडर के पास जा गिरी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

भाभी को ला रहा था युवक (Betul Indore Highway Accident)

मृतकों की पहचान अखिलेश पिता प्रेम आहके (22) और मालती पति गोलू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अखिलेश अपनी भाभी को ससुराल कहूपानी से लेकर बाइक से गांव इमलीढाना लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस (Betul Indore Highway Accident)

इस हादसे की सूचना मिलते ही चिचोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। आज शनिवार शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। घटना से परिवार और ग्राम में शोक व्याप्त है। (Betul Indore Highway Accident)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button