Viral Video: ट्रैफिक के बीच UPSC की पढ़ाई करता नजर आया Zomato Delivery Boy, संघर्ष देख खुश हो जाएगा दिल…
Viral Video: Zomato Delivery Boy seen studying for UPSC amidst traffic, heart will be happy seeing the struggle...
Viral Video: आज के समय में मेहनत ही सबकुछ है। सोशल मीडिया पर एक जोमैटो डिलीवरी बॉय का प्रेरणादायक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट सड़क पर भारी ट्रैफिक के दौरान भी पूरी तरह से अपनी पढ़ाई में डूबा हुआ है। दरअसल, इस वीडियो में डिलीवरी बॉय अपनी यूपीएससी पेपर की लाइव क्लास अटेंड कर रहा है। लड़के की यह मेहनत लोगों का दिल जीत रही है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ayusshsanghi ने शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर भारी ट्रैफिक है। लेकिन इसके बावजूद जोमैटो एजेंट पढ़ाई कर रहा है। वह लाइव क्लास अटेंड कर रहा है।
- यह भी पढ़ें: Moto G34 5G: 5000mAh की बड़ी बैटरी और धांसू फीचर्स के साथ Realme और Redmi की बैंड बजाने आया Motorola का नया 5G फोन
यहां देखें Video (Viral Video)….
After Watching this video, I Don't Think you Have any Other Motivation to Study Hard#UPSC #Motivation pic.twitter.com/BPykMKBsua
— Ayussh Sanghi (@ayusshsanghi) March 29, 2024
यूजर्स ने किए जमकर कमेंट
वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’इससे हादसा भी हो सकता है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘हर किसी की परिस्थिति एक जैसी नहीं होती।’ वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘काफी मोटिवेशनल।’ पोस्ट पर कई और यूजर्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




