Multai News : सड़क हादसे के बाद की थी मारपीट, घायल की एक महीने बाद मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
betul news : There was a fight after a road accident, the injured died after a month, police registered a case

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई
लगभग एक महीने पहले हुई दुर्घटना और मारपीट के बाद घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट प्राप्त होते ही मामले में विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि मुलताई के अंबेडकर वार्ड निवासी श्याम किशोर भावसार (76 साल) को 1 सितंबर 2023 को रात 8.30 बजे भगतसिंह वार्ड निवासी सतीश सूर्यवंशी ने गाड़ी चलाते समय स्कूटी से टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद श्यामकिशोर और सतीश का विवाद हो गया। जिसके बाद सतीश और उनकी पत्नी अर्चना सूर्यवंशी ने श्याम किशोर के साथ मारपीट की थी।
- यह भी पढ़ें : Betul News: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के एक लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद, ट्रेन से आकर करता था चोरी
पुलिस द्वारा इस मामले में धारा 279, 337, 294, 323, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। दुर्घटना के बाद श्याम किशोर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका उपचार जारी था। इसी दौरान रात में उनकी मौत हो गई।
- यह भी पढ़ें : Betul News: दो दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव, एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर
इस मामले में पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट प्राप्त होते ही विधि अनुसार कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी एवं मामले में धाराओं का इजाफा किया जाएगा।



