Side Effect of Rusk : चाय के साथ टोस्ट-रस्क खाने वाले हो जाए सावधान, होते है ये बड़े नुकसान

Side Effect of Rusk : इंडिया में सुबह हो या शाम लोग चाय (Tea) पीना और उसके साथ रस्क खाना काफी पसंद करते हैं। रस्क खाने में कुरकुरा और स्वाद में अच्छा तो होता है, लेकिन भूख मिटाने वाला यह रस्क सेहत को काफी नुकसान (Side Effect of Rusk) पहुंचा सकता है। खासकर जब चाय के साथ रस्क को खाया जाए। यह दोनों का कंबीनेशन काफी हानिकारक साबित हो सकता है और लगातार इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह की परेशानी हो सकती है।
ब्लड शुगर बढ़ सकता है
चाय के साथ रस्क खाने से ढेर सारी शारीरिक समस्याएं हो सकती है। ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि रस्क बनाने में अक्सर रिफाइंड आटा, चीनी, ग्लूटेन को उपयोग किया जाता है और इनकी क्वालिटी इतनी अच्छी नहीं होती। इस तरह के रस्क के सेवन से शुगर लेवल बढ़ सकता है।
कब्ज की हो सकती है समस्या (Side Effect of Rusk )
इस तरह के रस्क का नियमित सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। यह आपके आंत में खराब बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। इससे इम्यूनिटी सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। पाचन से जुड़े विकार का खतरा भी होता है। पोषक तत्वों का अवशोषण भी ठीक से नहीं होने से कब्जे की शिकायत हो सकती है।

बढाता है मोटापा
ज्यादा रस्क का सेवन करने से फूड की क्रेविंग बढ़ सकती है और इससे वजन का खतरा भी बढ़ जाता है, क्योंकि रस्क में हाई शुगर और रिफाइंड आटा होता है जो मोटापे की वजह बनता है।
कोई पोषक तत्व नहीं होते (Side Effect of Rusk )
रिपोर्ट के अनुसार रस्क में कोई भी पोषक तत्व नहीं होते हैं। इससे शरीर में सूजन हो सकती है। रस्क को रिफाइंड आटे से ही बनाया जाता है, इसमें ना तो फाइबर होता है ना ही कोई और पोषक तत्व। साथ ही इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए इसमें केमिकल्स का भी उपयोग किया जाता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
अस्वीकरण : यह खबर सिर्फ सलाह मात्र है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।



