बैतूल अपडेट

Betul News: निर्माण कार्य की जांच के दौरान आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस के पार्षद

Betul News: BJP and Congress councilors clashed during investigation of construction work.

Betul News: निर्माण कार्य की जांच के दौरान आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस के पार्षद▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul News: संजीवनी क्लीनिक के निर्माण की जांच के दौरान भाजपा-कांग्रेस के पार्षद आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और भाजपा के पार्षदों ने कांग्रेसियों पर आरोप लगाया कि कमीशन के चक्कर में गलत तरीके से भुगतान किया जा रहा है। वहीं कांग्रेसियों ने भाजपा पर आरोप लगाया कि बदले की भावना से वह लोग भाजपा सरकार की योजना का विरोध कर रहे हैं। लगभग 10 मिनट तक जमकर आरोप प्रत्यारोप हुए। पार्षदों का झगड़ा होता देख मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

नगर के इंदिरा गांधी वार्ड में बना रहे संजीवनी क्लिनिक की जांच के लिए आज बाहर से टीम आई थी। इस दौरान भाजपा पार्षद वर्षा गडेकर, डॉक्टर जीए बारस्कर, रितेश विश्वकर्मा, शिल्पा शर्मा, अजय यादव, महेंद्र पिल्लू जैन, कुसुम पवार और कांग्रेस की नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार, उपाध्यक्ष शिव माहोरे, सुमित शिवहरे भी पहुँच गये। निर्माण कार्य की जांच के दौरान होने लगी तो भाजपा की पार्षद वर्षा गडेकर ने खुला आरोप लगाया कि कमीशन के चक्कर में गलत तरीके से भुगतान किया जा रहा है। वहीं सत्ता गलत लोगों हाथ में चली गई है, जिसका दुरुपयोग हो रहा है।

इधर कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि बीजेपी हार नहीं पचा पा रही है। इसलिए भाजपा सरकार की योजना का विरोध कर रही है और नगर विकास के कामों को रोक रही है। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कर दोनों दलों के पार्षदों को अलग-अलग किया।

Related Articles

Back to top button