बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Presence of Bear : डोक्या गांव के आसपास भालू की दहशत, महुआ बीनने तक नहीं जा पा रहे ग्रामीण

File Photo
  • मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
    गर्मी के दिनों में जंगल में स्थित नदी-नालों में पानी सूख गया है। इसके चलते वन्य प्राणी भी अब पानी की तलाश में गावों की ओर भाग रहे हैं। ताप्ती नदी के किनारे बसे विकासखंड भीमपुर के ग्राम डोक्या में भी पिछले कुछ दिनों से एक भालू को देखा जा रहा है। इससे क्षेत्र के ग्रामीण काफी भयभीत हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण वन मंडल (सामान्य) बैतूल की ताप्ती रेंज के अंतर्गत आने वाली डोक्या बीट से निकलकर यह भालू डोक्या के समीप स्थित इमरत मौसिक के खेत में शाम के समय रोज देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वह खेत में बने टांके में पानी पीने आता है। हालांकि उसने अभी तक किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचाया, लेकिन ग्रामीण भालू को लेकर दहशत में हैं।

    इन दिनों क्षेत्र में महुआ बीनने का काम जोर शोर से चल रहा है। महुआ बीनने वाले ग्रामीणों ने ही उसे पहले देखा। तब से सभी डरे सहमे हैं। इसलिए अब वे महुआ बीनने तभी जाते हैं, जब सुबह हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया वह बड़ा खूंखार है। किसी भी आहट को सुनकर चिल्लाता और गुर्राता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।

    इस संबंध में इस क्षेत्र के वन विभाग के डिप्टी रेंजर मनोज मोरे ने बताया कि एक-दो पहले भालू के आने की जानकारी मिली है। पिछले साल भी गर्मी में वह पानी की तलाश में आया था। इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button