sainik ka swagat : बीएसएफ से सेवानिवृत्त सैनिक की घर वापसी पर भव्य स्वागत; बोले- 22 साल देश सेवा का मौका रहेगा सदैव अविस्मरणीय
▪️ विजय सावरकर, मुलताई
सीमा सुरक्षा बल में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ रह कर देश की सेवा करने वाले सैनिक के सेवानिवृत्त होकर गृह नगर पहुंचने पर नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। बाजे गाजे के साथ अगवानी कर उनके निवास पर पहुंचाया।
भगतसिंग वार्ड मुलताई स्थित आवासीय कॉलोनी ड्रीमलैंड सिटी में निवासरत संजू पवार सीमा सुरक्षा बल में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बीते 31 अक्टूबर को वह सेवानिवृत्त हुए। शुक्रवार को दक्षिण एक्सप्रेस से मुलताई पहुंचे।
रेलवे स्टेशन पर ड्रीमलैंड सिटी कॉलोनी के निवासियों के साथ नागरिकों और परिजनों ने संजू पवार का फूल मालाओं से स्वागत किया। आतिशबाजी की उसके बाद बाजे गाजे के साथ संजू पवार ने ताप्ती मंदिर पहुंचकर मां ताप्ती के दर्शन किए। उसके बाद परिजनों के साथ खुली जीप में सवार होकर बाजे गाजे के साथ अपने निवास पर पहुंचे।
- Read Also : rapist punished : दवाइयों की बिक्री के लिए ले गया साथ और जंगल में किया रेप, अब कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
सेवानिवृत्त जवान संजू पवार ने बताया बीते 20 नवंबर 2000 में बीएसएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ हुए थे। जम्मू कश्मीर, श्रीनगर, पश्चिम बंगाल में सेवा देने के बाद बीते एक साल से पंजाब के खेमकरण डिस्ट्रिक्ट 101 बटालियन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ रह कर सेवा देते रहे संजू पवार ने बताया उन्हें 22 साल देश की सेवा का मौका मिला। यह समय उनके जीवन के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।



