Aaj ka Panchang, Rashifal : आज सूर्यदेव चमकाएंगे इन राशि वालों की किस्मत, खूब मिलेगा लाभ, बस ये सावधानी हैं जरूरी

Today's Panchang, Rashifal: Today Sun God will brighten the luck of people of these zodiac signs, they will get a lot of benefits, only these precautions are necessary

Aaj Ka Panchang : pandit madhusudan joshi आज का पंचांग 26 अप्रैल 2023, जानें शुभ मुहूर्त, क्या कहती है आपकी राशि

▪️ पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

मोबाइल: 9406950313, 9755478312

Aaj ka Panchang, Rashifal 19 Nov 2023: पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

प्रतिदिन पंचांग एवं राशिफल (19 नवंबर, 2023)

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह
तिथि- षष्ठी 07:22:41, तत्पश्चात-सप्तमी
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 03 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- श्रवण 22:47:34
योग- वृद्धि 23:26:55
करण- तैतुल 07:22:40, तत्पश्चात-गर
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- मकर राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 06:47:48
सूर्यास्त- 17:24:45
दिन काल- 10:36:57
रात्री काल- 13:23:51
चंद्रोदय- 12:21:32
चंद्रास्त- 23:07:58
राहू काल- 16:05-17:25 अशुभ
यम घंटा- 12:06-13:26 अशुभ
अभिजित- 11:45-12:28 शुभ
दिक-शूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज षष्ठी तिथि को नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है। सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

 दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka Panchang, Rashifal)

चर- 08:07 – 09:27
लाभ- 09:27 – 10:47
अमृत- 10:47 – 12:06
शुभ- 13:26 – 14:46

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka Panchang, Rashifal)

शुभ- 17:25 – 19:05
अमृत- 19:05 – 20:46
चर- 20:46 – 22:26
लाभ- 25:47 – 27:28
शुभ- 29:08- 30:49

 किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka Panchang, Rashifal)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka Panchang, Rashifal)

सूर्य- 06:48 – 07:41
शुक्र- 07:41 – 08:34
बुध- 08:34 – 09:27
चन्द्र – 09:27 – 10:20
शनि- 10:20 – 11:13
बृहस्पति- 11:13 – 12:06
मंगल- 12:06 – 12:59
सूर्य- 12:59 – 13:52
शुक्र- 13:52 – 14:46
बुध- 14:46 – 15:39
चन्द्र- 15:39 – 16:32
शनि- 16:32 – 17:25

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka Panchang, Rashifal)

बृहस्पति- 17:25 – 18:32
मंगल- 18:32 – 19:39
सूर्य 19:39 – 20:46
शुक्र- 20:46 – 21:53
बुध- 21:53 – 22:59
चन्द्र- 22:59 – 24:07
शनि- 24:07- 25:14
बृहस्पति- 25:14- 26:21
मंगल- 26:21 – 27:28
सूर्य- 27:28 – 28:35
शुक्र- 28:35 – 29:42
बुध- 29:42 – 30:49

आज का राशिफल (Aaj ka Panchang, Rashifal)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। निजी मामलों में घनिष्ठता लाने वाला दिन साबित हो सकता है। यदि आप कोई नई जमीन जायदाद मकान खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा सा सावधान रहें। व्यापार करने वाले जातकों के बारे में बात करें तो आप अपने पुराने व्यापार को ही आगे बढ़ाएं तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने प्रयास से इस कार्य को सफल बना सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आपका खोया हुआ मान सम्मान भी वापस मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको अधिक मान सम्मान मिल सकता है। आपके कार्य की सभी लोग प्रशंसा करेंगे। आपके अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का आपको साथ मिलेगा। आपके हर कार्यक्षेत्र में आपका जीवन साथी आपका साथ देगा। आपकी सेहत को लेकर बात करें तो आपकी स्वास्थ्य संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हल्का-फुल्का मौसम बदलने के कारण खांसी जुकाम हो सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka Panchang, Rashifal 19 Nov 2023)

2 वृषभ राशि :– आज का दिन आपका लेन-देन को लेकर सतर्कता वाला रहेगा। आप अपने माता-पिता की सेवा दिल से करें। आपके माता-पिता का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहेगा। आपके माता-पिता जितना खुश रहेंगे, आपको उतनी उन्नति मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं जिससे आपके सहकर्मी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। जीवन साथी के साथ आपके संबंध बहुत अधिक मधुर रहेंगे। आप अपनी मेहनत और लगन से रुके हुए कार्य को भी पूरे कर सकेंगे। आपके मन में धार्मिक भावना बहुत अधिक रहेगी। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आप अपने मन की शांति के लिए कहीं बाहर धार्मिक स्थान पर घूमने के लिए जा सकते हैं जिसमें आप अपने परिवार को भी साथ लेकर जा सकते हैं। संतान की ओर से आपका मन खुश रहेगा तथा जीवनसाथी के लिए आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपका जीवन साथी आपके साथ हर परेशानी में खड़ा रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka Panchang, Rashifal 19 Nov 2023)

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही सुख में बीतने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ बहुत अधिक मौज मस्ती कर सकते हैं। आप मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। छात्रों की बात करें तो छात्रों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देना होगा अन्यथा, आप अपनी पढ़ाई में पीछे रह सकते हैं और आपके साथी आपसे आगे बढ़ सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कामकाज को लेकर आपके मन में नया उत्साह भरा रहेगा। आपके सहकर्मी आपके कार्य में आपका साथ देंगे। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको अच्छी उन्नति हो सकती है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर पर पूरा विश्वास रखना होगा, तभी आपका व्यापार आगे और अधिक उन्नति कर सकता है। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आपका जीवन साथी आपके साथ हर मुसीबत में खड़ा रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj ka Panchang, Rashifal 19 Nov 2023)

4 कर्क राशि :– आज का दिन आपका बहुत अच्छा बीतने वाला है। आपको धन की कोई कमी नहीं रहेगी। आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन रहेगा, जितने की आपको आवश्यकता है। यदि आप कोई जमीन जायदाद या संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपको जमीन जायदाद उचित दामों पर मिल सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ में सामजस्य बनाकर रखें, बात-बात पर उखड़े ना। उनकी बात को पहले समझें, उसके बाद ही कोई फैसला करें। छात्रों की बात करें तो छात्र आर्ट एक्टिविटी में अपना अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। जिसमें उनको इनाम भी मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। खान-पान से जुड़ी हुई समस्या खड़ी हो सकती हैं, जिसके कारण आपके पेट में तकलीफ हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, अन्यथा आप कोई दुर्घटना कर सकते हैं, जिसमें आपको शारीरिक चोट भी लग सकती है। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां जाकर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे, जिससे आप परिवार के साथ से बहुत खुश रहेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj ka Panchang, Rashifal 19 Nov 2023)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा आलस भरा रहेगा। आप अपना आलस त्यागने की कोशिश करें। यदि आप किसी सिक्योरिटी विभाग में काम करते हैं तो आप कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ भी साझा ना करें, अन्यथा आपकी महत्वपूर्ण जानकारी लीक हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके ऑफिस में आपके सीनियर से बातचीत करके आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा, जिससे आपका काम बन सकता है और आपके वेतन की बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आप अपनी रुचि के हिसाब से काम करें। जिस चीज में आपकी रुचि है आप उसी का व्यापार करेंगे तो आपको अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। आपको चर्म रोग या सिर से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परेशानी होने पर लापरवाही ना दिखाएं, तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवायें। आपकी हिम्मत में बहुत अधिक वृद्धि हो सकती है। आप कोई भी कार्य निडर होकर कर सकते हैं, इससे आपके परिवार के सदस्य बहुत खुश रहेंगे। आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से आप प्रसन्न रहेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj ka Panchang, Rashifal 19 Nov 2023)

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के बारे में बात करें तो आप कोई उत्तम संपत्ति खरीद सकते हैं। आपके घर में विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसके आने से आपके घर का माहौल बहुत अधिक खुशनुमा रहेगा और आप उनकी आओ भगत में इतने बिजी रहेंगे कि आपको शाम के समय में थकावट भी हो सकती है, इसलिए आप अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। प्रेमी जातकों के बारे में बात करें तो आप अपने प्रेम को लेकर कदम बढ़ाने का उत्तम समय है। समय के साथ अपने व्यापार पर काम कर लें। आपके सर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिनके पूरा होने से आपके मन को बहुत अधिक शांति रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति प्राप्त हो सकती है और आपका पद भी बढ़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के बारे में बात करें तो आप अपने व्यापार में थोड़ी सी सावधानी बरतें, अन्यथा आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान भी हो सकता है। धन के लेनदेन में भी आप अपने पार्टनर से थोड़ा सा सावधान रहें। अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं, और यह कामयाब होगी। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा तथा जीवनसाथी की ओर से भी आप संतुष्ट रहेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka Panchang, Rashifal 19 Nov 2023)

7 तुला राशि :– आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आपका मन शांत कार्यों में लगा रहेगा। आपके नए प्रेम संबंध की शुरुआत भी हो सकती है। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। आपका प्रेमी आपके साथ बहुत अधिक रिलीफ महसूस करेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। पर आप यदि पार्टनरशिप में अपना व्यापार करते हैं तो आप पार्टनरशिप से बचें, नही तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, आपको धन की हानि हो सकती है, इसीलिए आप जल्दी से किसी पर विश्वास ना करें। आपको अपने संतान के जीवन को लेकर कोई बहुत बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिसके लिए आप थोड़ा सा सख्त रवैया भी अपनाएंगे। यदि आप अपने परिवार के साथ किसी अहम फैसले पर बात करना चाहते हैं तो आप अपनी बात पूरे आत्मविश्वास के साथ सामने रखें, तभी सभी आपकी बात को मानेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka Panchang, Rashifal 19 Nov 2023)

8 वृश्चिक राशि :– आज इस राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा खर्चों से भरा रहेगा। आप अपने खर्चों पर थोड़ा सा नियंत्रण करने की कोशिश करें, अन्यथा आपको धन की कमी हो सकती है और भविष्य में आर्थिक तंगी से परेशान भी हो सकते हैं। यदि आपका कोई आवश्यक कार्य पीछे छूट गया है तो आप अपने कार्य को समय से पूरा करने की कोशिश करें। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। परंतु आप अपने ऑफिस में धैर्य बना कर रखें। आपके अधिकारी आपका पूरा साथ देंगे। आपको कोई मतलबी गलत समझा जा सकता है इसलिए आप थोड़ा सा सतर्क रहें। अपने ऑफिस में आप थोड़ा सा सहयोग की भावना रखें। यदि कोई बड़ा आपको कोई सलाह देता है तो उसकी सलाह पर अमल करने की कोशिश करें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कपड़ों के व्यापारी या ब्यूटी से संबंधित व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। उनका व्यापार बहुत अधिक उन्नति करेगा और उनके नए लोगों से कांटेक्ट भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आप प्रसन्न रहेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka Panchang, Rashifal 19 Nov 2023)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। आपको किसी कार्य को करने का अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आपका कोई कार्य बहुत लंबे समय से अटका हुआ था तो वह कार्य पूरा हो सकता है। इसके पूरे होने से आपके मन को बहुत अधिक शांति रहेगी। आप अपनी वाणी पर संयम रखें किसी से भी कोई गलत बात ना करें। वाणी और व्यवहार को बेहतर बनाए रखें। आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आपको आत्मविश्वास की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास को किसी भी तरह से कम न होने दें, आत्मविश्वास के कारण ही आप अपने व्यापार को आगे तक बढ़ाकर ले जा सकते हैं। जिसकी तारीफ आपके परिवार के सदस्य भी करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अधिक खर्चीली हो सकती है। आपका खून के रिश्तों का आपको बहुत साथ मिलेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। जिससे आपके घर में बहुत ही खुशी की लहर रहेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka Panchang, Rashifal 19 Nov 2023)

10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन आपका पूरा जिम्मेदारी वाला रहेगा। सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य ज्यादा ठीक नहीं रहेगा, इसलिए आपसे ऐसे संबंधित थोड़ी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश ना करें, किसी प्रकार की अपनी सेहत के लिए लापरवाही ना करें, अच्छे से डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करायें, अन्यथा आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से बढ़ सकती है। आपको आपके मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आप अपने करियर को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें, अन्यथा आप पीछे रह सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपकी नौकरी अच्छी चलती रहेगी। आप बस अपने अधिकारियों को अपने कार्य से प्रसन्न करते रहें। आपके वेतन में भी बढ़ोतरी होती रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन सावधानी वाला रहेगा। यदि आप अपने व्यापार से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो अपने परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj ka Panchang, Rashifal 19 Nov 2023)

11 कुंभ राशि :– आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका भाग्य चमकेगा। आप अपने भाग्य को लेकर बहुत अधिक उत्साही रहेंगे कि आपके घर में वृद्धि होने से आपके मन में खुशी बनी रहेगी। आप अपने जीवन के बड़े निर्णय को लेने में सफल रहेंगे। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जहां जाकर आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भक्ति में डूबे रहेंगे। आपका मन भगवान के भजनों में और उनके उच्चारण में डूबा रहेगा। यदि आपके मन में किसी प्रकार की कोई इच्छा है तो आप अपने जीवन साथी के साथ बात को शेयर करें आपके जीवन साथी उस बात को समझेंगे तभी तो सुधार रहेगा और आपके जीवन साथी की सेहत में पहले से अच्छी रहेगी। संतान की ओर से आपका मन खुश रहेगा। आपको प्राथमिक ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्य का प्रेशर ज्यादा नहीं रहेगा। इसलिए आप अपने आपको ऑफिस में बहुत हल्का महसूस करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में भी आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका व्यापार अच्छा चलेगा और आपको बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj ka Panchang, Rashifal 19 Nov 2023)

12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा बनी रहेगी। समाज की भलाई के लिए कोई कार्य करते हैं तो समाज में आपका रुतबा और अधिक ऊंचा हो सकता है। आप समाज में अपना बहुत अधिक नाम कमाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने ऑफिस में काम को लेकर थोड़ा सा धैर्य बनाए रखें। किसी भी बात को आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, परंतु आप अपना कार्य करते रहें। यदि आपका जमीन जायदाद किसी प्रॉपर्टी से संबंधित कोई केस चल रहा है तो उसमें आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आपको शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसीलिए आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, आपको पेट दर्द, सर दर्द से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है या आपकी पुरानी बीमारी फिर से वह उभर सकती है, इसलिए आप थोड़ा सा अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। यदि आप किसी दीर्घकालीन योजना पर काम करना चाहते हैं तो आप पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka Panchang, Rashifal 19 Nov 2023)

सुविचार (Aaj ka Panchang, Rashifal)

“यावत् वित्तो पार्जन शक्तः तावत् निजपरिवारो रक्तः।
तदनु जरया जर्जरदेहे वार्तां कोऽपि न पृच्छति गेहे॥”
भावार्थ :- जब-तक वित्त कमाने की शक्ति है, तब-तक ही परिवार के लोग प्यार रखते हैं। पर जब बुढ़ापे से देह जीर्ण होता है तब घर में कोई भाव तक नहीं पूछता। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

Related Articles