बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नाबालिग से दुष्कर्म, हुई गर्भवती, आरोपी पर मामला दर्ज; सड़क हादसों और पेड़ से गिरने से 3 लोगों की मौत

बैतूल। बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के एक ग्राम में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। वह 7 माह की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। दूसरी ओर सड़क हादसों और पेड़ से गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम दीपामंडई में पेड़ से गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। ट्रैक्टर के दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद गंभीर रूप से घायल की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं रात में बैतूल-नागपुर फोरलेन पर भी हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

दुष्कर्म पीडि़ता ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि आरोपी अलकेश उइके द्वारा 11 नवंबर से 30 नवंबर 2021 के बीच उसे धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके चलते वह गर्भवती हो गई। उसे अभी 7 माह का गर्भ है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी अलकेश के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बैतूल-नागपुर फोरलेन पर बीती रात पंखा ससुंद्रा के पास एक बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बताया जाता है कि हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 100 फीट दूर जाकर फिंकाई और चकनाचूर हो गई। युवक का शव जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पत्तियां तोड़ते समय पेड़ से गिरकर मौत

बोरदेही थाना अंतर्गत ग्राम दीपामंडई में रूपलाल परते (40) महुआ के पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था। पत्तियां तोड़ते समय असंतुलित होकर रूपलाल नीचे गिर पड़ा। उसका पुत्र नितेश खेत पहुंचा तो रूपलाल जमीन पर पड़ा था और उसके मुंह और नाक से खून बह रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फंसने से गंभीर घायल की मौत

मुलताई थाने के ग्राम काजली निवासी विक्की लोखंडे (22) 14 मई को खेत से घर आ रहा था। इसी दौरान मार्ग में ब्रेक नहीं लगने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में घुस गया। ट्रैक्टर का स्टेयरिंग विक्की के पेट में फंस जाने से विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। उसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button