Betul Mandi Inspection: कमिश्नर ने किया बैतूल मंडी का औचक निरीक्षण: अफसरों को दिए यह निर्देश
Betul Mandi Inspection: बैतूल। नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी ने कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के साथ गुरुवार को बैतूल मुख्यालय स्थित बडोरा कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं सोयाबीन नीलामी प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण में भावांतर भुगतान योजना में पंजीकृत किसानों द्वारा अपनी उपज की बिक्री का अवलोकन किया गया। इस दौरान पंजीकृत कृषक द्वारा अपनी सोयाबीन 4511 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से व्यापारी को बेचे जाने की प्रक्रिया संभागायुक्त की उपस्थिति में संपन्न हुई।
किसानों से चर्चा कर ली जानकारी
उन्होंने ग्राम रानीपुर के कृषक धनराज और हिरावाड़ी के कृषक अशोक राठौर से चर्चा कर भुगतान की समयावधि की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि अधिकांश मामलों में भुगतान उसी दिन या तौल लंबित रहने पर अगले दिन मिल जाता है।
किसानों को उपज बिक्री में न हो परेशानी
संभागायुक्त श्री तिवारी ने भारसाधक अधिकारी एवं मंडी सचिव को निर्देशित किया कि मंडी की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें। किसानों को उपज विक्रय में परेशानी न आए और शिकायतों का त्वरित निराकरण हो। भावांतर भुगतान योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
- यह भी पढ़ें : MP Rural Road Development: एमपी में बनेंगी 30900 किमी लंबी सड़कें, 878 बस्तियों को मिलेगा लाभ
किसानों को दी गई यह सलाह
मंडी सचिव ने बताया कि जो किसान अपनी उपज को सुखाकर और साफ-सुथरा कर ला रहे हैं, उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है, जबकि निम्न गुणवत्ता की उपज के भाव में कमी आ रही है। किसानों से अपील की गई कि वे अपनी उपज को नमी रहित और स्वच्छ अवस्था में मंडी तक लाएं, ताकि उन्हें अधिकतम मूल्य और भावांतर की राशि का लाभ मिल सके।
- यह भी पढ़ें : PWD MP Inspection: मध्यप्रदेश में घटिया निर्माण कार्यों पर बड़ी कार्रवाई: 6 अफसरों पर गिरी गाज, 2 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
निरीक्षण के दौरान यह अफसर रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन, उपायुक्त नर्मदापुरम संभाग गणेश अग्रवाल, एसडीएम अभिजीत सिंह, मंडी सचिव श्री परते, उप संचालक कृषि आनंद कुमार बड़ोनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



