मध्यप्रदेश अपडेट

Ladli Bahna Yojna: आपके खाते में कब आएंगे लाड़ली बहना योजना’ के 1000 रुपए, यहां से स्टेटस करें चेक

Ladli Bahna Yojna, cm ladli bahna yojna, cm ladli behna mp gov in, ladli laxmi yojana, ladli behna yojana list, लाड़ली लक्ष्मी योजना नाम लिस्ट, ladli behna yojana mp apply online, ladli laxmi mp gov in, ladli laxmi yojana certificate download

Ladli Bahna Yojna: आपके खाते में कब आएंगे 'लाडली बहना योजना' के 1000 रुपए, यहां से स्टेटस करें चेक
Source: Credit – Social Media

Ladli Bahna Yojna: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत 25 जून से शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल को समाप्त हो गई। हालांकि नव विवाहित महिलाएं पोर्टल पुनः शुरू होने पर आवेदन कर पाएंगी। अभी हाल ही में लाड़ली बहना योजना की अंतिम पात्र सूची जारी की गई है। वे सभी महिलाएं जिनका लाड़ली बहना योजना की पात्र सूची में नाम मौजूद है, उन सभी महिलाओं के खाते में 1000 की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

लाडली बहना योजना के तहत 1000 रुपए की धनराशि केवल उन्हीं महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जिन महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना ईकेवाईसी और अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक किया है। इसके साथ ही साथ उनका बैंक खाता में डीबीटी सक्रिय हुआ है। अगर लाड़ली बहना योजना के स्टेटस में यह तीन महत्वपूर्ण चीजें सही होंगी तो उन्हें 10 जून 2023 को Mukhyamantri Ladli Bahna Yojna 1000 रुपए की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।

हर महीने के 10 तारीख को आएंगे 1000 रुपए

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में प्रत्येक महीने की 10 तारीख को 1000 की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि अभी तक इसकी कोई भी किश्त ट्रांसफर नहीं की गई है। 10 जून 2023 को महिलाओं के बैंक खाते में 1000 की धनराशि महिलाएं अपने बैंक में जाकर चेक कर सकती हैं। इसके अलावा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी एसएमएस से सूचना मिल जाएगी। यदि बैंक नहीं जा पा रहे और एसएमएस भी नहीं आया हैं तो आप नीचे दिए गए तरीके से स्टेटस भी देख सकती हैं।

लाड़ली बहना योजना का सर्टिफिकेट डाउनलोड करें

लाड़ली बहना योजना 1000 आएगा या नहीं स्टेटस चेक करें

अगर आप अपना Ladli Bahna Yojna 1000 Status करना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें और अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।

Step 1 – सबसे पहले आप अपने मोबाइल में गूगल खोलें और उस पर लाड़ली बहना योजना आवेदन स्थिति बोलकर सर्च करें।

Step 2 – अब आपको आवेदन की स्थिति मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर क्लिक करना है।

Step 3 – अब आपको एक फॉर्म मिलेगा जहां पर आपको अपना समग्र आईडी संख्या या पंजीयन क्रमांक संख्या और कैप्चा कोड डालकर Send OTP पर क्लिक करना है।

Step 4 – अब आपको भेजे गए ओटीपी को डालकर खोजें बटन पर क्लिक करना है।

Step 5 – अब आपका Ladli Bahna Yojna Status आ जाएगा इसके बाद आपको View बटन पर क्लिक करना है।

Step 6 – अंत में आप नीचे दिए गए Print बटन पर क्लिक करके आप अपने लाड़ली बहना योजना आवेदन की स्थिति को प्रिंट कर सकते हैं और उसे अपने मोबाइल में सेव भी कर सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button