बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

तीसरी मंजिल से गिरी नवविवाहिता, 108 ने पहुंचाया अस्पताल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    शहर के सदर क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता बुधवार दोपहर में तीसरी मंजिल से गिर कर बुरी तरह घायल हो गई। उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। 108 सेवा के योगेश पवार ने बताया कि इटारसी रोड निवासी आयुषी पति दुर्गेश कसरादे (19) आज दोपहर में तीसरी मंजिल पर कपड़े सुखाने के लिए डालने गई थी। इस बीच संतुलन खोने से अचानक छत से नीचे गिर गई। सूचना मिलने पर उसे 108 की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ डॉक्टर द्वारा इलाज चल रहा है। नवविवाहित महिला और पति दोनों किराए के मकान में रहते हैं। 108 के स्टाफ योगेश पवार ओर राजेन्द्र कारोले द्वारा महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि महिला जिस स्थान पर गिरी थी वहाँ गेट पर ताला लगा था। ऐसे में ताला काटकर चैनल गेट खोला गया और महिला को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button