मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Update: एमपी में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं हो रही बारिश, जानें अपने शहर का मौसम का हाल 

MP Weather Update: It is scorching heat in some places and it is raining in some places in MP, know the weather condition of your city.

MP Weather Update: एमपी में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दमोह सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, राजधानी का सबसे गर्म दिन भी रहा।

भोपाल में 42.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। खंडवा, टीकमगढ़, नौगांव, गुना और शिवपुरी में भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मध्य प्रदेश में 33 स्टेशनों में तापमान दर्ज किये जाते हैं, इनमें से 28 जिलों का तापमान 40 डिग्री के उपर ही दर्ज किया गया।

कई जिलों बारिश और लू का अलर्ट

मौसम विभाग (Metrological Department) ने आज मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट (Rains Alert) जारी किया है। जिन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें शहडोल, उमरिया, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिले शामिल हैं। इन स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए लू का अलर्ट भी जारी किया है। जिन जिलों में तेज धूप और लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है उनमें राजधानी भोपाल समेत ग्वालियर, दतिया, सीधी, दमोह और छतरपुर जिले शामिल हैं। यहां मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान (MP Weather Update)

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। एक चक्रवाती परिसंचरण मध्यप्रदेश के ऊपर सक्रिय है। एक ट्रफ लाइन उड़ीसा से लेकर छत्तीसगढ़ के ऊपर से होकर दक्षिण पूर्वी राजस्थान तक विस्तृत हैं। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। ओडिशा से लेकर राजस्थान तक एक द्रोणिका बनी है, जो मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है।

इसके असर से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है।इसके असर से जबलपुर संभाग के छिंदवाड़ा सहित आस-पास के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button