बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Sanp hi sanp : आठनेर के इस गांव में इमली के पेड़ से लगातार निकल रहे सांप के बच्चे, ग्रामीणों में भारी दहशत

• निखिल सोनी, आठनेर

Tree growing snake : सावन के महीने में वैसे तो सांप या नाग देवता कहीं नजर आ जाए तो ग्रामीण दूध पिलाने और पूजा करने लग जाते हैं। लेकिन, बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक के टेमनी पाटादा गांव में स्थिति इसके विपरित है। यहां सोमवार सुबह से सांप के इतने सपोले (बच्चे) निकल रहे हैं कि ग्रामीण हैरान-परेशान होने के साथ दहशत में भी आ गए हैं। अभी तक यहां 20 से ज्यादा सपोले निकल चुके हैं। इनके निकलने का क्रम जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेमनी पाटादा गांव में स्थित ईमली के पेड़ की खोह से आज सुबह से लगातार सांप के बच्चे निकल रहे हैं। शुरू में ग्रामीणों को लगा कि एक-दो बच्चे होंगे, लेकिन वे तब चौक गए जब वे लगातार निकलते रहे। देखते ही देखते यहां पर लोगों का हुजूम लग गया। पूरे गांव के लोग वहां एकत्रित हो गए। देखें वीडियो…

यह भी पढ़ें… Cobra’s attitude : किसी ‘किंग’ की तरह ही थी कोबरा की शान, जोरदार फुफकार से किया स्वागत, पकड़ने पर भी तेवर नहीं पड़े ढीले, आप भी देख कर हो जाएंगे हैरान

ग्रामीणों को यही डर था कि इतने सांप कभी भी उनके घर में घुस सकते हैं और किसी को भी डंस सकते हैं। इसी डर के चलते उनसे बचाव के लिए उन्होंने सपोलों को मारना भी शुरू कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार यहां 20 से अधिक सपोले निकल चुके हैं। देखें वीडियो…

ग्रामीण दीपक ने बताया कि सुबह 7 बजे से कुछ ग्रामीणों ने इमली के पेड़ से सांप निकलने की जानकारी दी है। जब लगातार सांप निकले तो ग्रामीण एकजुट होकर यहां पर सांप को मारने पहुंचे। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इधर जानकारों का कहना है कि किसी नागिन ने वहां अंडे दिए होंगे। उन अंडों से ही अब सपोले बाहर आ रहे हैं।

यह भी देखें… खेत में नजर आया कोबरा, दूध लेकर पहुंचे ग्रामवासी, कोबरा ने नहीं किया निराश, फन फैलाकर इत्मीनान से पीया

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button