बैतूल अपडेट

Betul Health Review Meeting: कलेक्टर की सख्ती: NCD में खराब प्रगति पर नोडल अफसर को नोटिस, आशा-ANM को अलर्ट रहने के निर्देश

Betul Health Review Meeting: Collector's strictness: Notice to nodal officer on poor progress in NCD, instructions to Asha-ANM to remain alert

Betul Health Review Meeting: कलेक्टर की सख्ती: NCD में खराब प्रगति पर नोडल अफसर को नोटिस, आशा-ANM को अलर्ट रहने के निर्देश
Betul Health Review Meeting: कलेक्टर की सख्ती: NCD में खराब प्रगति पर नोडल अफसर को नोटिस, आशा-ANM को अलर्ट रहने के निर्देश

Betul Health Review Meeting: बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंन निर्देश दिए कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण अभियान, सिकल सेल एनीमिया, आरबीएसके, पोषण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, एचपीवी वैक्सीन सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा दवाइयों की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए और समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर लोगों को उपचार की सुविधा दी जाए। साथ ही गंभीर मरीजों के रेफरल में लापरवाही न बरती जाए। एनसीडी समीक्षा के दौरान कम प्रगति पाए जाने पर कलेक्टर डॉ सोनवणे ने एनसीडी नोडल अधिकारी को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समग्र ई-केवाईसी बढ़ाने के दिए निर्देश

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सीएम डैशबोर्ड के विभिन्न सूचकांकों की समीक्षा करते हुए एएनसी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी प्रगति का आंकलन किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की समग्र ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होने की समस्या सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक डेटा संकलन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रसूति सहायता योजना एवं जननी सुरक्षा योजना की जानकारी व्यापक रूप से दी जाए, ताकि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाएं समग्र ई-केवाईसी के लिए प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ तभी सुनिश्चित होगा जब हितग्राहियों का सही और पूर्ण पंजीयन हो।

Betul Health Review Meeting: कलेक्टर की सख्ती: NCD में खराब प्रगति पर नोडल अफसर को नोटिस, आशा-ANM को अलर्ट रहने के निर्देश
Betul Health Review Meeting: कलेक्टर की सख्ती: NCD में खराब प्रगति पर नोडल अफसर को नोटिस, आशा-ANM को अलर्ट रहने के निर्देश

गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन और जांच

उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन और आवश्यक जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए । साथ ही इस कार्य को प्रभावी बनाने के लिए आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को फील्ड पर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और आगामी बैठक में बेहतर प्रगति सुनिश्चित करें।

4 एएनसी जांच में कमी पर प्रगति लाने के निर्देश

जिले में गर्भवती महिलाओं के निर्धारित 4 एएनसी चेकअप में कमी पाए जाने पर कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने शाहपुर, मुलताई और प्रभात पट्टन के बीएमओ को निर्देश दिए हैं कि इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सूचकांक में शीघ्र सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का समय पर एएनसी जांच होना सुनिश्चित किया जाए, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

Betul Health Review Meeting: कलेक्टर की सख्ती: NCD में खराब प्रगति पर नोडल अफसर को नोटिस, आशा-ANM को अलर्ट रहने के निर्देश
Betul Health Review Meeting: कलेक्टर की सख्ती: NCD में खराब प्रगति पर नोडल अफसर को नोटिस, आशा-ANM को अलर्ट रहने के निर्देश

उन्होंने स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि क्षेत्रवार समीक्षा कर कम प्रगति वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि घर-घर संपर्क कर गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखी जाएं ताकि जांच में किसी प्रकार की बाधा न आए।

मातृ मृत्यु के मामलों में कमी लाने के निर्देश

जिले में गर्भवती महिलाओं की मृत्यु के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने स्वास्थ्य विभाग को मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के सभी ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, समय पर उपचार और जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान कर विशेष निगरानी रखी जाए। कलेक्टर ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम हर मां और नवजात की जिंदगी सुरक्षित रखें।

इसके लिए सभी को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना होगा। आशा, एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की स्थिति पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर तत्काल स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंच सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े, सिविल सर्जन डॉ.जगदीश घोरे, सहित बीएमओ, सीडीपीओ उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button