सरकारी योजना/रोजगार

MPPSC Exam 2026 Betul: एमपीपीएससी परीक्षा में त्रिस्तरीय जांच के बाद ही एंट्री, बैतूल में 8 सेंटर तय, 90 मिनट पहले पहुंचना जरूरी

MPPSC Exam 2026 Betul: Entry into the MPPSC exam is allowed only after a three-tier checkup. 8 centers have been set up in Betul, and it is mandatory to arrive 90 minutes in advance.

MPPSC Exam 2026 Betul: एमपीपीएससी परीक्षा में त्रिस्तरीय जांच के बाद ही एंट्री, बैतूल में 8 सेंटर तय, 90 मिनट पहले पहुंचना जरूरी
MPPSC Exam 2026 Betul: एमपीपीएससी परीक्षा में त्रिस्तरीय जांच के बाद ही एंट्री, बैतूल में 8 सेंटर तय, 90 मिनट पहले पहुंचना जरूरी

MPPSC Exam 2026 Betul: मध्यप्रदेश राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष-2026 जिले के 08 परीक्षा केंद्रों पर 26 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक दो सत्रों आयोजित की जाएगी। लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के दौरान त्रिस्तरीय नवीन जाँच प्रक्रिया बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग, एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत परीक्षार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

परीक्षार्थियों को पहुँचना होगा 90 मिनट पहले

परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से 90 मिनट पहले पहुँचना होगा। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय जांच की जाएगी। परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार के समीप अनुमत एवं वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्पा होगी, जिसका पूर्णतः पालन करना होगा। परीक्षार्थियों की एचएचएमडी के माध्यम से दोनों सत्रों में जांच की जाएगी, जिसमें पुरूष परीक्षार्थियों की जांच पुरुष वीक्षकों द्वारा एवं महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला वीक्षक द्वारा कैबिन में की जाएगी।

ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के पास होगा विकल्प

ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के पास विकल्प होगा कि वह अपनी फ्रिस्किंग महिला अथवा पुरूष कर्मचारी से करा सकते हैं। परीक्षार्थियों की दोनों सत्रों में त्रिस्तरीय जांच की जाएगी, इसके बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी स्वयं के साथ केवल बॉल पेन एवं एक पानी की पारदर्शी बॉटल, ई-प्रवेश पत्र व आई.डी. कार्ड साथ में ला सकते है।

जिले में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

26 अप्रैल को बैतूल जिले के 8 केंद्रों पर राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बांसपानी आठवांमील चौक बैतूल, शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार (सीएम राइज स्कूल, बालाजी मंदिर के पास), शासकीय कन्या महाविद्यालय सदर (पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने) बैतूल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज (कांति शिवा पेट्रोल पंप के पास) बैतूल, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठी बाजार (ईएलसी कंपाउंड के सामने), शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सोनाघाटी, जयवंती हक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिविल लाइन बैतूल, लिटिल फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सदर लिंक रोड बैतूल शामिल है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button