बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

E-Bike me aag : इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी में विस्फोट के बाद लगी आग, पास खड़ी दो अन्य मोटर साइकिलें भी जली

◾ उत्तम मालवीय, बैतूल
देश भर में इलेक्ट्रिक बाइक में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में बैतूल जिले के मुलताई नगर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मुलताई के गायत्री नगर निवासी सुभाष भावसार के घर में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी में ब्लास्ट हो गया। जिससे बाइक में आग लग गई। उसकी चपेट में आकर दो अन्य मोटर साइकिलें भी जल गईं। मकान मालिक ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गायत्री नगर मुलताई में सुभाष भावसार की ओकिनावा कंपनी की इलेक्ट्रिक बाइक घर में खड़ी थी। देर रात बैटरी में ब्लास्ट हुआ और अचानक आग लग गई। सुभाष ने बताया कि वे रोज की तरह घूम कर आने के बाद अपनी ई-बाइक को नीचे अन्य गाड़ियों के साथ खड़ी कर ऊपर चले गए। कुछ देर बाद गाड़ी में लगी बैटरी ब्लास्ट हो गई। आवाज आने पर देखा तो ई-बाइक में आग लग चुकी थी।

Read Also… fierce fire : घर में लगी थी भीषण आग, जान खतरे में डाल कर करते रहे समान बचाने का जतन, फिर भी नहीं बचा पाए कुछ

यह देख परिवार के सदस्य घबराकर ऊपर की ओर भागे और पड़ोसियों को आवाज लगाई। पड़ोसियों ने गेट का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग बुझाई जाती, ई-बाइक सहित वहां खड़ी अन्य दो बाइक भी आग की चपेट में आ चुकी थी। एक बाइक पूरी तरह जल गई वहीं दूसरी गाड़ी भी कुछ हद तक जल चुकी थी। पड़ोसियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। अन्यथा जान माल की हानि भी हो सकती थी। मुलताई नगर में ई-बाइक में आग लगने की यह पहली घटना है।

Read Also… Indore fire : भीषण अग्निकांड में बैतूल के भी दो युवक जिंदा जले, एक युवक कुछ घंटे पहले ही लौटा था दिल्ली से, दोस्त के घर ठहरा था

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button