बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

क्रेशर पर खड़े 4 वाहनों से 27 हजार से ज्यादा का 300 लीटर डीजल चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एक स्टोन क्रेशर पर खड़े 4 वाहनों से अज्ञात चोरों ने बड़ी मात्रा में डीजल चुरा लिया। आरोपियों ने इन वाहनों से 300 लीटर डीजल चुराया है। जिसकी कीमत 27 हजार रुपये से अधिक है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

    प्रार्थी अशोक मधुकर लोखंडे निवासी मालेगांव ने मुलताई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम मालेगांव में NH के किनारे स्थित स्टोन क्रेशर पर उसके वाहन खड़े थे। इनमें से 4 वाहनों से अज्ञात चोर ने 300 लीटर डीजल चुरा लिया। जिसकी कीमत 27 हजार रुपये से अधिक है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

    मुलताई में सक्रिय छिंदवाड़ा जिले की डीजल चोर गैंग

    तहसील क्षेत्र में आए दिन डीजल चोरी की घटनाएं हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार यहां पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा की डीजल चोर गैंग सक्रिय है। इस गैंग के सदस्य डीजल चोरी करने के लिए टाटा कम्पनी की इंडिगो कार का इस्तेमाल करते हैं।

    कार में डिक्की बड़ी होने से डीजल चोर प्लास्टिक की केन में डीजल भरकर डिक्की में ले जाते हैं। फिलहाल पुलिस गैंग से जुड़े सदस्यों को दबोचने में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस गुरुवार तक बड़ी डीजल चोरी का खुलासा कर सकती है।

    एक्सीडेंटल कार में भी मिली थी डीजल से भरी केन

    नेशनल हाइवे पर ग्राम निम्बोली जोड़ के आगे बीते 7 फरवरी की देर रात में मुलताई से पांढुर्णा की ओर जा रही इंडिगो कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। टक्कर में कार पलट गई थी। दुर्घटना में कार में सवार दो लोग घायल हो गए थे।

    पुलिस को कार की डिक्की में डीजल से भरी प्लास्टिक की केन मिली थी। हालांकि दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में घायल युवक की पतासाजी करने में जुटी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button