बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

khadan par dhava : कोयला खदान पर फिर धावा, दर्जन भर बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्डों को बनाया बंधक, ले गए कीमती सामान

▪️ सोनू सोनी, सारनी
Coal mine attacked again : बैतूल जिले के कोयलांचल पाथाखेड़ा में स्थित वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCL) की खदान पर फिर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला। यहां की तवा 1 कोयला खदान में घुसे बदमाशों ने तैनात सिक्योरिटी गार्डों को बंधक बना लिया। इसके बाद खदान से कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वेकोलि प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने धारा 382 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 4.15 बजे 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश चोर खदान पहुंचे। उन्होंने 3 तरफ से एक साथ धावा बोला। इसके बाद सुरक्षा गार्डों को हथियारों की नोंक पर बंधक बना लिया। गार्डों को नियंत्रण में लेने के बाद उन्होंने कई कीमती सामानों पर हाथ साफ किया। इस बीच पेट्रोलिंग टीम और पुलिस के पहुंचते ही चोर भाग खड़े हुए।

Read also : खदान में फिर घुसे हथियारबंद डकैत, इस बार मौके पर ही धरे गए

बताया जा रहा है कि पेट्रोलिंग टीम 4 बजे खदान से वापस हो गई थी। वहीं 4.15 बजे चोरों ने खदान पर धावा बोल दिया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर खदान के आस-पास ही कहीं छिपे रहे होंगे। जैसे ही पेट्रोलिंग टीम खदान से लौटी, चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाश खदान परिसर में पड़ा पुराना अनुपयोगी स्क्रैप, लोहे के ब्रैकेट रोलर, मोल्डिंग रॉड करीब 10 से 12 किलोग्राम चोरी कर ले गए हैं। जिसका बाजार मूल्य लगभग एक हजार आंका जा रहा है।

Read also : Major accident in coal mine : तवा वन खदान में दो कामगारों की मौत, एक घायल; पत्थर गिरने से दबे कर्मचारी, सपोर्ट लगाते समय हादसा

पेट्रोलिंग टीम 4 बजे खदान से गश्त करके लौटी थी। लगभग 4.15 बजे चोरों ने हमला बोल दिया। किसी सुरक्षा गार्ड को कोई नुकसान नहीं हुआ है। चोर लगभग 10 से 12 की संख्या में थे। वे नकाबपोश और हथियारबंद थे। जैसे ही पुलिस और सुरक्षा बल पहुंचा, चोर भाग खड़े हुए।
जीवन सिंह चौहान
मुख्य सुरक्षा अधिकारी, डब्ल्यूसीएल, पाथाखेड़ा

खदान में चोर घुसने की सूचना मिली थी। इसके बाद 15 से 20 मिनट में पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस और सुरक्षा बल को देख छोड़ भाग निकले।
रवि शाक्य
प्रभारी, पुलिस चौकी, पाथाखेड़ा

▪️  यह खबर आपने पढ़ी लोकप्रिय समाचार वेबसाइट http://betulupdate.com पर…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button