बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

Cheapest Electric Scooter : इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत सुनकर नहीं होगा यकीन, हर किसी की पहुंच में, सिंगल चार्ज में 60 km रेंज का दावा

देश के टू व्हीलर सेक्टर में इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की रेंज काफी तेजी से बढ़ रही है। जिसमें आपको कम बजट से लेकर हाई रेंज और हाईटेक फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप भी कम बजट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही हैं।

आप यदि अभी तक किसी स्कूटर को पसंद नहीं कर सके हैं तो यहां जान लीजिए इस सेगमेंट के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की कंप्लीट डिटेल। यहां हम बात कर रहे हैं इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली कंपनी उजास एनर्जी के इलेक्ट्रिक स्कूटर Ujaas eZy के बारे में जो अपनी कीमत के अलावा हल्के वजन और रेंज को लेकर पसंद किया जाता है।

Ujaas eZy : बैटरी पैक

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैटरी पैक में कंपनी ने 48V, 26 Ah क्षमता वाला लेड एसिड बैटरी पैक दिया है। इस बैटरी पैक से साथ 250W पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ा गया है जो बीएलडीसी तकनीक पर आधारित है। स्कूटर में लगाए गए इस बैटरी पैक की चार्जिंग को लेकर कंपनी दावा करती है कि नॉर्मल चार्जर से चार्ज करने पर ये बैटरी 6 से 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

स्कूटर की रेंज को लेकर कंपनी दावा करती है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये स्कूटर 60 किलोमीटर की रेंज देता है। इस रेंज के साथ 25 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है।

यह भी पढ़ें… भीषण हादसा : मोटर साइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत, पीछे बैठा युवक गंभीर घायल

Ujaas eZy : ब्रेकिंग सिस्टम

स्कूटर के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो कंपनी ने इसके फ्रंट और रियर दोनों व्हील में ड्रम ब्रेक दिया है जो कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम है। जिसके साथ अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर को जोड़ा गया है।

Ujaas eZy स्कूटर के फीचर्स

इसमें चार्जिंग प्वाइंट, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ऑडोमीटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कीलेस राइडिंग, रिवर्स ड्राइविंग गियर, एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप, अंडर सीट 8 लीटर स्टोरेज, जैसे फीचर्स को दिया गया है।

स्कूटर का सस्पेंशन सिस्टम

कंपनी ने इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक सस्पेंशन लगाया है और रियर में टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है।

Ujaas eZy : कीमत

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 31,880 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा है। इस स्कूटर की यह शुरुआती कीमत ही इसकी ऑन रोड कीमत भी बताई जा रही है।

News & Image Source :  https://www.jansatta.com/business/car-bike/ujaas-ezy-cheapest-electric-scooter-gives-range-of-60-km-in-single-charge-price-only-31-thousand-read-full-details/2266031/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button