बड़ी खबरें

MP Weather Alert : एमपी में कोहरे के साथ ही लगातार गिर रहा तापमान, पचमढ़ी में 7.8 हुआ

MP Weather Alert : मध्यप्रदेश में कोहरा छाने के साथ ही तापमान में लगातार गिरावट आती जा रही है। रोजाना न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान भी रोज गिर रहा है। प्रदेश के हिल स्टेशन पर तापमान और गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर कई जिलों में रोजाना कोहरा भी छा रहा है। कल भी 5 जिलों में कोहरे का अलर्ट है।

MP Weather Alert : एमपी में कोहरे के साथ ही लगातार गिर रहा तापमान, पचमढ़ी में 7.8 हुआ

MP Weather Alert : मध्यप्रदेश में कोहरा छाने के साथ ही तापमान में लगातार गिरावट आती जा रही है। रोजाना न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान भी रोज गिर रहा है। प्रदेश के हिल स्टेशन पर तापमान और गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर कई जिलों में रोजाना कोहरा भी छा रहा है। कल भी 5 जिलों में कोहरे का अलर्ट है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज 20 नवंबर 2024 को जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान भोपाल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में काफी गिरे। वहीं न्यूनतम तापमान भोपाल संभाग के जिलों में काफी गिरे हैं। इसके अलावा आज सुबह प्रदेश के ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा।

कल इन जिलों में छाएगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह को ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाएगा। हालांकि इसके बाद 3 दिनों तक कहीं भी कोहरा छाने की संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है।

पचमढ़ी के तापमान में और गिरावट

बीते लंबे समय से सबसे ज्यादा ठंड पचमढ़ी में पड़ रही है। बीती रात यहां के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। बीती रात यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले की रात का यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

यहां भी 10 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान

पचमढ़ी के अलावा अन्य स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। बीती रात शाजापुर के गिरवर में 8.7, शिवपुरी के पिपरसमा में 9.3, राजगढ़ में 9.6 और मंडला में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान वाले स्थानों में अनूपपुर के अमरकंटक में 23.3, पचमढ़ी में 23.8, बालाघाट के मलाजखंड में 24.5, शिवपुरी के पिपरसमा में 25.5 और सीधी में 25.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन स्थानों पर सबसे ज्यादा तापमान

दूसरी ओर खंडवा में सबसे ज्यादा 30.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बड़वानी के तालुन में 30.4, खरगौन में 30.2, छतरपुर के खजुराहो में 29.4 और मंडला व टीकमगढ़ में 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button