मनोरंजन अपडेट

Ghode ka video: दो ट्रेनों के बीच आ गया घोड़ा, फिर हॉलीवुड स्टाइल में दौड़ कर बचाई अपनी जान, वीडियो देख स्तब्ध हुए लोग

Ghode ka video:सोशल मीडिया पर हर तरह का वीडियो वायरल होते रहता है। आज हमारे पास एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो आया है। इस वीडियो में एक घोड़ा दो ट्रेन के बीच में आ जाता है। लेकिन वह अपनी सूझ बूझ से सही सलामत निकल जाता है। भागते हुए घोड़े का वीडियो (Ghode ka video) देख कई लोगों ने इसकी हॉलीवुड के एक्शन सीन से कर दी।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक घोड़ा विचरण करने के दौरान रेल पटरी पर आ जाता है। वह रेल पटरी पर कुछ पल आगे बढ़ता है कि तभी उसी की दिशा से एक ट्रेन आने की आवाज सुनाई देती है। यह सुन घोड़ा थोड़ा सहम जाता है। इसके बाद वह ट्रेन के सामानांतर दौड़ने लगता है।

उसे लगता है-मानो ट्रेन उसके पीछे है या वह दौड़कर ट्रेन के आगे निकल जाएगा। ट्रेन के दरवाजे पर खड़े लोग घोड़े को देख लेते हैं। यह देख सभी वीडियो बनाने लगते हैं। उसी समय विपरीत दिशा से भी ट्रेन की आवाज आती है। सभी लोग हैरान हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि घोड़े की आज शामत आ गई है।

इसके बावजूद घोड़ा घबराता नहीं है, बल्कि दौड़ता रहता है। विपरीत दिशा की ट्रेन घोड़े के पास आ जाती है। अब दोनों तरफ से ट्रेन है। उसके बीच में घोड़ा है। हालांकि, घोड़ा घबराता नहीं है और न ही रुकता है, बल्कि दौड़ता रहता है। वह तब तक दौड़ता है।

यहां देखें वीडियो….

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button