बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

सावधान… श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर महिला का अकाउंट किया खाली, 14 हजार रुपए उड़ाए

  • मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
    ग्रामीण इलाकों में आज भी आदिवासी अपने भोलेपन के कारण लूट रहे हैं। कभी बैंक खाता खोलने के नाम तो कभी श्रम कार्ड बनाने के नाम पर। ताजा वाकया भैंसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत केरपानी के दादुढाना गांव का है। यहां एक गरीब आदिवासी महिला से श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर 14 हजार की ठगी कर ली गई।

    जानकारी के मुताबिक रामकला धुर्वे ने अपने पति के उपचार के लिए मेहनत कर 14 हजार बैंक में जमा किये थे। एक सप्ताह पूर्व गांव में श्रम कार्ड बनाने के नाम पर आये एक अज्ञात ठग ने उस गरीब महिला के अकाउंट से पूरे 14 हजार रुपये निकाल लिए। रामकला धुर्वे ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने घर में आकर पहले आधार कार्ड मांगा और थम्ब मशीन पर अंगूठा लगवाया। उसने कहा कि दो दिन में तुम्हारा श्रम कार्ड घर पर ही बनाकर ला देंगे।

    एक अन्य महिला जाग्रति बाई का कहना है कि हमारे घर कोई दो लोग आये थे। वो कह रहे थे कि हम एसबीआई से आये हैं।600 रुपये जमा कर दो तो आपको एक लाख महीने भर में मिल जाएंगे। लगभग दर्जन भर लोगों के खाते खोलकर वह चंपत हो गए। ऐसी ठगी का शिकार हो रही महिलाओं ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से उचित कार्यवाही की माग कर उनका रुपया वापिस दिलवाने की गुहार लगाई है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button