बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

बातें तो खूब हुईं, पर नहीं हुई आवाज, दिल की जुबां से सारा इजहार; पूर्व सांसद हेमन्त खंडेलवाल ने जन्मदिन पर दिव्यांगों से की मुलाकात,

बातें तो खूब हुईं, पर नहीं हुई आवाज, दिल की जुबां से सारा इजहार; पूर्व सांसद हेमन्त खंडेलवाल ने जन्मदिन पर दिव्यांगों से की मुलाकात,
पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का आहूजा परिवार ने किया स्‍वागत

बैतूल (Betul Update)। करीब आधा सैकड़ा बच्चे किसी कार्यक्रम में मौजूद हो और शोरगुल न हो, ऐसा भी नहीं कि ये सब चुप हो। बल्कि, ये सब बहुत बातें भी कर रहे हो, लेकिन इसके बाद भी शांति हो। ऐसा ही कुछ अजब नजारा था शनिवार की शाम बैतूल की रामकृष्ण बगिया में। दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत खंडेलवाल सह परिवार इन दिव्यांग बच्चों से मिलने पहुंचे थे। उनसे यह मेल-मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित किया था भाजपा नेता और समाजसेवी राजेश आहूजा ने।

केक कटिंग, स्वागत-माला के दर्जनों कार्यक्रम में हजारों लोगों से मिलने के बाद भी हेमंत खंडेलवाल और उनकी धर्मपत्नी ऋतु खंडेलवाल विशेष रूप से रामकृष्ण बगिया में शनिवार शाम 7 बजे यहां पहुंचीं। यहां आहूजा परिवार की ओर से पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, राजेश आहूजा के पिताश्री हरवंश आहूजा, माताजी श्रीमती कैलाशरानी आहूजा, पत्नी तन्वी के साथ पूरा परिवार था। सभी ने श्री खंडेलवाल के जन्मदिन पर उनका शाल-श्रीफल से स्वागत किया। इसके बाद खंडेलवाल दंपती ने सभी दिव्यांग बच्चों का तिलक किया और उनको भेंट दी। सभी से हालचाल और उनकी समस्या पूछीं।

मूक-बधिर बच्चों की भाषा सीख चुके राजेश आहूजा ने उनके बीच दुभाषिए की भूमिका अदा की। पूर्व सांसद और राजनीति से ज्यादा सेवा को महत्व देने वाले श्री खंडेलवाल ने कहा कि उन्हें आज यहां आकर बहुत अच्छा लगा। जन्मदिन सार्थक हो गया। उन्हें सेवा से ही संतोष मिलता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष हसंराज उइके, जिपं सदस्य शैलेन्द्र कुंभारे, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष गंज मंडल नीलम वागद्रे, पार्षद श्रीमती कल्पना धोटे, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पवार, भाजपा नेता गम्फू पाठा, कैलाश धोटे, गीतेश बारस्कर, सतीश जोंधलेकर, प्रवीण भावसार, प्रवीण वराठे, मधु पाटनकर आदि मौजूद थे। सभी अतिथियों और बच्चों को भोजन कराकर ससम्मान विदा किया गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button