बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident on NH : नेशनल हाइवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर, पहुंचाया अस्पताल

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले में नेशनल हाईवे पर ग्राम भिलाई और परमंडल जोड़ के बीच में हाईवे से जा रही बाइक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।

    हादसे में घायल युवक।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम कानाबघोली निवासी सुमित राजपूत 19 साल और अतुल राजपूत 20 साल रविवार दोपहर 3 बजे के लगभग बाइक से मुलताई की ओर आ रहे थे। इस बीच हाईवे पर ग्राम भिलाई और परमंडल जोड़ के बीच में अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

    NH पर दो हादसे : ट्रक ने बाइक को कुचला, पुरुष की मौत, महिला गंभीर; बस ने कार को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर

    टक्कर से दोनों हाईवे पर गिर गए। दुर्घटना में अतुल राजपूत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सुमित राजपूत के पैर, सिर, हाथ में चोट आई है। घायल सुमित को निजी एंबुलेंस से मुलताई अस्पताल लाया गया है। उसका इलाज चल रहा है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button