बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो लोगों की मौके पर मौत, मजदूरी करके जा रहे थे घर वापस

बैतूल। जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में बैतूल-परासिया स्टेट हाइवे के टोल नाके के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे एक खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टोल नाके की एंबुलेंस ने दोनों के शव को घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना मिलने पर रानीपुर थाने के एसआई रवि शाक्य की भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि टोल नाके के पास एक खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में मेहकार गांव निवासी गजमल अहाके और मंडला निवासी कुंवर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव को घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों चोरडोंगरी में मजदूरी कर वापस मेहकार जा रहे थे। इसी दौरान टोल नाके के पास उनकी बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button