बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

absconding : बैतूल के बाल सम्प्रेक्षण गृह से फरार हुए दो अपचारी बालक, सूचना पर पुलिस जुटी तलाश में

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से दो अपचारी बालकों के फरार होने का मामला सामने आया है। यह अपचारी बालक टॉयलेट के वेंटिलेशन की खिड़की तोड़कर भाग निकले हैं। बालकों की तलाश की जा रही हैं।

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात गृह में निरुद्ध अन्य बालक टीवी देख रहे थे। उसी समय 17 साल उम्र के दो अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह के टॉयलेट के वेंटिलेशन की खिड़की तोड़कर भाग निकले। बहुत देर तक जब बालक वापस नहीं लौटे तो चौकीदार ने टॉयलेट जाकर देखा, जहां खिड़कियां टूटी पाई गई।

दोनों बालक खिड़कियों से फरार हो चुके थे। बालकों को स्क्रैप चोरी के मामले में निरुद्ध किया गया था। प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी भेज दी है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने चेकिंग और गश्ती दल को अलर्ट किया है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी कई अपचारी बालक यहाँ से फरार हो चुके हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button