बड़ी खबरें

Betul Accident News : बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे के किनारे मिला युवक का शव, हादसे में मौत की आशंका

Betul Accident News : बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे के किनारे मिला युवक का शव, हादसे में मौत की आशंका

Betul Accident News : बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे के किनारे शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला है। उसकी बाइक पास ही में नाली के किनारे पड़ी है। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Also Read : aadhar card update: सरकार ने आधार कार्ड को लेकर दी बड़ी जानकारी, कहीं भी उपयोग करने से पहले जान ले ये नियम, नहीं हो सकता है फ्रॉड

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुम्हली में बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे के किनारे आज सुबह एक युवक का शव पड़ा नजर आया। मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि वह बैतूल बाजार निवासी परसराम गंगारे हैं जो कि साईंखेड़ा शराब दुकान पर कार्य करता था।

Also Read : MP Suraj Colonies: गरीब आवासहीन परिवारों का सच होगा ‘अपने घर’ का सपना, सुराज कॉलोनियों में दिए जाएंगे मकान

बताया जाता है कि जोगली गांव में उसकी रिश्तेदारी है। वह उन्हीं से मिलने गया था। गाड़ी के पास ही गुड़ की एक भेली भी पड़ी है। संभावना जताई जा रही है कि रात में वापस होते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कि वह हादसे का शिकार हुआ। सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।(Betul Accident News )

Also Read : Betul News: 2 करोड़ 32 लाख से बन रही सड़क में मुरम की जगह डाल रहे पीली मिट्टी, लोक निर्माण विभाग के अफसरों को नज़र नही आ रहा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button