बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

सारनी में हुई लूट का खुलासा; रोज उड़ा देता था सरकारी रुपये, जमा नहीं हुई पर्याप्त राशि तो बना डाली लूट की कहानी

आरोपी ने बिस्तर के नीचे छिपा कर रखी थी राशि।

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
बैतूल जिले के सारनी में 2 दिन पहले हुई कथित लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस लूट को किसी के द्वारा अंजाम नहीं दिया गया था, बल्कि खुद फरियादी ने ही लूट की यह कहानी गढ़ी थी। बिजली बिल की जमा होने वाली राशि में उसके द्वारा की जाने वाले गड़बड़ी को छिपाने उसने यह कारगुजारी की थी। पूछताछ के बाद उसकी पूरी करतूत उजागर हो गई है। पुलिस ने उसके पास से राशि भी बरामद कर ली है।

सारनी टीआई रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि 25 मई 2022 को फरियादी राजेश पिता रतनलाल खातरकर ने बिजली बिल का पेमेंट एसबीआई बैंक में जमा करने के लिये जाते समय दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नकदी 81265 रूपये लूट लिए गए। रिपोर्ट पर धारा 392 भादंवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा फरियादी से बारीकी से पूछताछ की गई। घटनास्थल का रिवीजन कराया गया। मौके पर पैसे की फेंकी हुई थैली मिली। फरियादी व आरोपी राजेश खातरकर द्वारा अपने शर्ट पर व निशान बताए गए उसका अवलोकन किया गया। उक्त सभी भौतिक साक्षियों को समक्ष रखकर फरियादी/आरोपी खातरकर से बारीकी से पूछताछ की गई।

पुलिस को संदेह इस बात से हुआ कि उसका शर्ट तो कटर से कटा था, लेकिन बनियान नहीं कटी थी। इसके बाद उससे गहन पूछताछ की गई। जिससे आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके बाद आरोपी से लूटी गई भी राशि बरामद हो गई।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसको कंपनी में केवल 8000 रुपये मिलते हैं। जिसके एवज में उससे 12 घंटे काम लिया जाता है। घर का खर्चा 8000 में नहीं चल पाता है। इसलिए वह हर दिन जमा होने वाले बिजली के बिल मे से कुछ पैसे निकालकर किराना व अन्य आवश्यक घरेलू संसाधन ले लेता था। शाम 7 बजे तक जो राशि एकत्रित होती थी, उसका हिसाब निकाल लेता था। उसमें से कुछ पैसे अपने खर्च के लिए निकाल लेता था।

इसके बाद दूसरे दिन 11 बजे तक जो पैसा एकत्रित होता था। उसमें से पहले दिन के पैसे में जो कमी पड़ रही है उसमें मिला देता था व बैंक में जमा कर देता था। 24 मई 2022 को कुल बिजली बिल 81265 जमा हुआ था परंतु दूसरे दिन 11 बजे तक फरियादी के पास केवल 61265 रूपये ही हो पाए थे। पूरे 20000 रूपये की कमी होने से आरोपी ने लूट की झूठी कहानी बनाई। इसके बाद वह अपनी शर्ट पर कटर से निशान बनाकर थाने रिपोर्ट करने आया।

लूट का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे थाना प्रभारी सारनी, निरीक्षक एआर खान थाना प्रभारी चोपना, उपनिरीक्षक अलका राय, जीआर सल्लाम, सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर सिंह, कमल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, देवेन्द्र प्रजापति, आरक्षक अजय, राहुल, शुभांशु, दुर्गेश ठाकुर की अहम भूमिका रही।

वारदात : धारदार हथियार से हमला कर एटीपी मशीन कर्मचारी से लूटे 81 हजार, सारनी में दिनदहाड़े हुई घटना से लोगों में खौफ

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button