बैतूल अपडेट

Betul News: खेड़ी में भी हो रही प्रेशर वाल्व से ताप्ती बैराज के पानी की चोरी, नपा अमला नहीं दे रहा कोई ध्यान

Betul News: Tapti barrage water theft from pressure valve in Khedi, NAPA staff is not paying any attention

Betul News: खेड़ी में भी हो रही प्रेशर वाल्व से ताप्ती बैराज के पानी की चोरी, नपा अमला नहीं दे रहा कोई ध्यान▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Betul News: हाल ही में बैतूल नगर पालिका की अध्यक्ष और सीएमओ ने शहर के पास करबला क्षेत्र में ताप्ती बैराज से पानी लाने वाली पाइप लाइन के प्रेशर वाल्व से पानी की चोरी पकड़ी थी। इस मामले के सामने आने के बाद नगर पालिका ने संबंधित के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की है। लेकिन, ऐसा नहीं कि इस पाइप लाइन से केवल इस एक ही जगह पर पानी चोरी किया जा रहा हो। बैराज से लेकर बैतूल तक और भी कई जगहों पर इसी तरह पानी की चोरी हो रही है, लेकिन नपा के अधिकारियों या जल शाखा के अमले का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
खेड़ी सांवलीगढ़ में परतवाड़ा मार्ग पर ऐसा ही दृश्य आसानी से देखा जा सकता है। यहां प्रेशर वाल्व के नीचे पाइप लगाकर पानी चोरी किया जा रहा है। यहां पाइप तो लगा है, लेकिन भूमिगत रास्ते से किस के घर में गया है, यह पता नहीं चल पाया।

यहां देखे वीडियो

हालांकि नगर पालिका की जल शाखा चाहे तो आसानी से यह पता कर सकती है। बताया जाता है कि पानी चुराने के लिए प्रेशर वाल्व के बोल्ट को ढीला कर दिया जाता है। इसके बाद ही इसमें से पानी निकलने लगता है। यदि उन्हें ढीला नहीं किया जाए तो पानी नहीं निकलता है। कुछ लोग गैप बनाने के लिए इसमें तार वगैरह भी लगा देते हैं। ऐसे में पाइप लाइन को बड़ा नुकसान भी पहुंच सकता है। बताते हैं कि कई स्थानों पर प्रेशर वाल्व से इस तरह की छेड़छाड़ की गई है। नियम से जल शाखा के अमले को लगातार पाइप लाइन की मॉनिटरिंग करना चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं है। यही कारण है कि इस तरह लोग बेखौफ होकर पाइप लगाकर उससे पानी ले जा रहे हैं और नपा की जल शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों को यह नजर तक नहीं आ रहा है।

हाल में नपाध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर और सीएमओ अक्षत बुंदेला जब निरीक्षण को निकले तो उन्होंने एक मामला पकड़ा था। इधर जानकारों का कहना है कि यदि जल शाखा का अमला इसी तरह लापरवाही बरतता रहा तो पानी की किल्लत भी लोगों को झेलना पड़ सकता है क्योंकि माचना एनिकट का पानी लगभग खत्म हो चुका है और बैतूल शहर तथा बैतूल बाजार नगर पानी के लिए पूरी तरह ताप्ती बैराज के पानी पर ही निर्भर हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button