Desi Jugaad: बंदे ने कबाड़ से बनया कमाल का जुगाड़, चारा काटने के साथ होगा वर्कआउट, देखें वीडियो…
Desi Jugaad: Man made amazing Jugaad from junk, workout will be done along with cutting fodder, watch video...
Desi Jugaad: देसी जुगाड़ के मामले में भारतीय लोगों के अंदर इतनी जबरदस्त क्रिएटिविटी भरी पड़ी है। वह कब क्या बना दे, इसका कुछ अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। कभी कोई कार को हेलिकॉप्टर बना देता है तो कभी कोई ईंटों से कूलर बना देता है। अब ऐसा ही एक नया जुगाड़ वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स ने चारा काटने के काम को इतना आसान बना दिया है कि लोगों ने कहा चारा काटने के साथ बंदे का वर्कआउट भी हो रहा है। देखें वीडियो….
यहां देखें वीडियो…
View this post on Instagram
- यह भी पढ़ें : Desi jugaad : आलसीपन की भी हद है भाई! जुगाड़ से बना दिया चलता फिरता बेड, देखने वाले हुए शॅाक्ड
चारा काटने का जबरदस्त जुगाड़
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने एक पट्टा चारा काटने वाली मशीन में लगाया गया है और उसका दूसरा हिस्सा थोड़ी दूरी पर मौजूद साइकिल पर लगाया गया है। हालांकि, यह पूरी साइकिल नहीं है। साइकिल के नाम पर सिर्फ उसमें फ्रेम, गद्दी, और रिम हैं। वह भी जमीन पर स्थाई रूप से बंद गया है, ताकि आगे पीछे न खिसके। एक व्यक्ति साइकिल पर बैठकर पैदल मारता है, जिससे पहिया घूमता है और उसमें लगे पट्टे की वजह से मशीन का चक्का भी घूमता है। दूसरा व्यक्ति मशीन में बराबर चारा डालता रहता है और उसे काटता रहता है।
आपको बता दे कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @sandeepjaat.1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसे अभी तक 15.9 मिलियन व्यूज और 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
(Disclamer : Betul Update के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें। बैतूल अपडेट दिखाई गई वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स से सीधे आपके पास लेकर आए है। यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी। इसमें हमने किसी भी तरह की कांटछाट नहीं की है। इस वीडियो में दिखाया गया पूरा कंटेट यूजर द्वारा शेयर किया गया ओरिजनल कंटेट है। सोशल मीडिया पोस्ट बैतूल अपडेट के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं।)
वायरल अपडेट और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




