मनोरंजन अपडेट

Jokes Hindi : पत्नी पानी पूरी खा रही थी, 20 -25 पूरी खाने के बाद अपने पति से पुछा…

Jokes Hindi: Wife was eating pani puri, after eating 20-25 puris she asked her husband...

Jokes Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Jokes Hindi)

रोहन सर्दी में अपनी बिल्ली को ठंडे पानी से नहला रहा था…
मोहन – ठंडे पानी से मत नहला मर जाएगी
(जब मोहन घर वापिस आया तो बिल्ली मर गयी थी
मोहन – मैंने बोला था ना बिल्ली मर जाएगी…
रोहन – अरे यार बिल्ली नहलाने से नहीं मरी….
बल्कि नहलाने के बाद निचोड़ने से मर गयी

मोनू- इतनी देर से क्या सोच रहे हो ?
शौंटी- जानते हो कल रात की आंधी में
एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
मोनू- तो इसमें क्या हुआ ?
शौंटी- सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या
फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।

पप्पू जख्मी हालत में पुलिस स्टेशन पहुंचा।
हवलदार ने पूछा – क्या हुआ?
पप्पू बोला- बीवी ने पीटा
हवलदार- क्यों पीटा?
पप्पू बोला- जब उसके मम्मी-पापा हमारे घर पर आए तो मुझसे
कहा कि जाओ बाहर से उनके लिए कुछ लेकर आ जाओ
हवलदार- तो क्या हुआ?
झप्प- मैं उनके लिए टैक्सी ले आया!

पत्नी पानी पूरी खा रही थी,
20 -25 पूरी खाने के बाद अपने
पति से पुछा 10 और खा लूँ?
पति- नागिन खा ले, पत्नी ने गुस्से
में प्लेट फेंक दी,
पत्नी- नागिन किसको बोला?
पति- अरे मैंने कहा ना गिन, खा ले।

एक लड़की बहुत देर से बस स्टॉप पर खड़ी थी।
झप्पू लड़की से बोला– कहां जाना है मैडम आपको…?
लड़की- भैया, श्याम नगर कौन सी बस जाती है…?
झप्पू- 23 नंबर की बस जाती है मैडम…
फिर झप्पू वहां से चला गया और एक घंटे बाद फिर आया।
झप्पू- अरे मैडम, आप अभी तक गईं नहीं?
लड़की- अरे 20 बसें जा चुकी हैं, और दो चली जाएं…
फिर आएगी 23 नंबर की बस…!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button