
Dulha Dulhan ka Video: हमारे देश में सरकारी नौकरी वालों के अलग ही ठाठ होते है। यदि किसी की सरकारी नौकरी लग जाए तो पूरे परिवार में उसके ही चर्चे होते हैं सभी उसी का एग्जांपल देकर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं। वही सोशल मीडिया पर सरकारी नौकरी को लेकर हमेशा ही जंग छिड़ी रहती है। ऐसे में इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद हंसी आ जाती है, वहीं कुछ लोग अपनी नाराजगी भी व्यक्त करते हैं। इन दिनों शादी से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में देख सकते हैं कि खूबसूरत दुल्हन को देखते ही दूल्हा जिस तरह अपना रिएक्शन देता है, उसे लोग बार बार देख रहे हैं।
सरकारी नौकरी का पावर(Dulha Dulhan ka Video)
इस वीडियो को couple_official_page नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है और साथ ही कैप्शन दिया गया है, ‘सरकारी नौकरी की पावर.’ यहां ये बताने की कोशिश की गई है कि सरकारी नौकरी वाला दूल्हा कैसा भी हो उसके दुल्हन सुंदर ही मिलती है। नेटीजंस भी कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यहां देखिए वीडियो
दुल्हन को देख मुस्कुराया दूल्हा
वायरल हो रहे शादी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन जयमाला की रस्म के लिए स्टेज पर आ जाते हैं। सभी लोग एक-एक करके दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाते हैं। दूल्हा इस दौरान अपनी दुल्हन को देख मंद-मंद मुस्कुराने में लगा था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करने में लगे हैं।