बड़ी खबरें

Betul Crime : ग्राम पंचायत जमन्या की रोजगार सहायक पर हमला, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

Betul Crime : ग्राम पंचायत जमन्या की रोजगार सहायक पर हमला, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Betul Crime : बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक की जमन्‍या ग्राम पंचायत की रोजगार सहायक रंजना पोटे पर गुरुवार की शाम को हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि हमले में उनके पिता को भी चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ग्राम पंचायत जमन्‍या में ग्राम सभा चल रही थी। इस बीच पंचायती टैंकर से सरपंच के पानी पहुंचाए जाने का मुद्दा उठा। इसका कुछ ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया।

इसी बीच करीब आधा दर्जन लोगों ने रोजगार सहायक पर हमला कर दिया। रोजगार सहायक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बीच बचाव कर रहे उनके पिता पर भी रॉड से हमला किया गया। उनके गले पर चोटें आई हैं। दोनों को रात को ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना झल्लार थाने में दी गई है।

घटना को लेकर एक बात यह भी सामने आ रही है कि कल निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए इंजीनियर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और रोजगार सहायक और उनके पिता पर हमला हुआ। हालांकि वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button