बैतूल अपडेट

Betul News: युवक-युवती ने खाया जहर, चल रहा इलाज; हाईवे पर हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Betul News: Boy and girl consumed poison, treatment underway; Bike rider seriously injured in an accident on the highway

Betul News: (बैतूल)। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में युवक-युवती द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। वहीं बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर दनोरा के पास बस और बाइक की टक्कर में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक और इटारसी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया है। दोनों को उपचार के लिए बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां दोनों का इलाज चल रहा है।

दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक-युवती के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के बारे में वास्तविक जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

दनोरा ग्राम के पास हुआ हादसा (Betul News)

Betul News: युवक-युवती ने खाया जहर, चल रहा इलाज; हाईवे पर हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Betul News: युवक-युवती ने खाया जहर, चल रहा इलाज; हाईवे पर हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

इधर बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे ग्राम दनोरा के पास चिचोली की ओर से बैतूल आ रही एक निजी बस और बाइक की भीषण टक्कर हो है। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना मंगलवार दोपहर की है।

बताया जाता है कि घायल व्यक्ति सिल्वर ग्रे रंग की प्लेटिना मोटर साइकिल क्रमांक MP-48/MS-0669 से कहीं जा रहा था। इसी बीच हादसे का शिकार हो गया। घायल व्यक्ति के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button