बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जीजा के सिर पर लाठी मार कर उतारा मौत के घाट

परिजनों के बयान दर्ज करते हुए पुलिस।
  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र के छिंदीढाना गांव में बीती रात शराब के नशे में धुत एक साले ने अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ दिया। आरोपी ने मामूली विवाद पर अपने जीजा के सिर पर लाठी से वार कर दिया। गम्भीर रूप से घायल जीजा को इलाज के लिए आमला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आमला पुलिस ने मर्ग कायम कर डायरी बोरदेही थाना भेजी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

    बोरदेही थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश ने बताया कि छिंदीढाना में कल रात में पूजा पाठ के बाद भोजन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कलंगसा उईके (50) और उसके साले चुन्नीलाल इवने के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच चुन्नीलाल इवने ने उसके जीजा के सिर पर लाठी मार दी। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आमला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी साला फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

    आज सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। सूचना पर आमला पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। आमला टीआई संतोष पन्द्रे ने बताया कि परिजनों के बयान लेकर मर्ग कायम कर लिया है। मामला बोरदेही थाना क्षेत्र का है। इसलिए मर्ग कायम कर डायरी बोरदेही थाना भेजी जा रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button