Jokes Hindi : पिता- बेटा, बताओ जान कहां से निकलती है? टप्पू ने दिया गजब का जवाब
Jokes Hindi: Father-Son, tell me where does life come from? Tappu gave an amazing answer
Jokes Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Jokes Hindi)
पांच सितारा होटल में एक आदमी वेटर से बोला- चाय लाओ
वेटर ने ट्रे में गर्म पानी, टी बैग, शुगर क्यूब और दूध पाउडर रख दिया,
आदमी ने जैसे-तैसे चाय बनाकर पी…
थोड़ी देर बाद वेटर ने पूछा- सर और कुछ लेंगे…?
आदमी- देख भाई, मन तो पकौड़े खाने का हो रहा है,
लेकिन डर लग रहा है कि कहीं तू मेरे सामने
तेल, बेसन, नमक, मिर्च, कढ़ाई और गैस चूल्हा ना लाकर रख दे।
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes: पति- क्या तुम जानती हों दुनिया में सबसे ज्यादा शरीफ कौन है? पढ़ें मजेदार जोक्स…
पति ने शौक-शौक में व्रत रख लिया…
उसने अपने बीवी से कहा- देखना सूरज डूबा क्या…?
बीवी- नहीं…
कुछ देर बाद पति ने दोबारा कहा- देखो डूबा कि नहीं…?
बीवी- नहीं, अभी नहीं डूबा…
पति (झल्लाकर)- लगता है मुझे साथ लेके ही डूबेगा…!!!
पिता- बेटा, बताओ जान कहां से निकलती है?
टप्पू- पापा… खिड़की से!!
पिता- वो कैसे बेटा?
टप्पू- कल दीदी एक लड़के से कह रही थी
जान, खिड़की से निकल जाओ…
- यह भी पढ़ें: Viral Jokes : पत्नी- मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है! पति- ओह्ह, पर मैं तो तुम्हारे साथ….
श्याम- मैं कल से स्कूल नहीं जाऊंगा।
मां- क्यों बेटा? क्या पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है क्या…?
मोहित- नहीं मां, ये बात नहीं है…
मां- फिर क्या बात है…?
मोहित- मास्टर जी को तो कुछ आता जाता है नहीं,
हर सवाल का जवाब मुझसे पूछते हैं…!!!
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




