स्वास्थ्य अपडेट

Weight Loss Diet : आप भी रहना चाहते है हेल्‍दी और फिट तो नाश्‍ते में खाएंं प्रोटीन से भरपूर यह 5 डिश

Weight Loss Diet 7-day diet plan for weight loss, fast weight loss diet plan lose 5kg in 5 days, weight loss tips, beginner diet plan for weight loss for femal, 10 kg weight loss in 7 days diet plan, quick weight loss diet plan, how to lose weight fast

 

Weight Loss Diet : दिनभर शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए सुबह का नाश्ता सबसे जरूरी मील होता है। अगर हम सही तरीके से नाश्ता न करें तो हमें थोड़ी देर में ही भूख लगने लगती है और हमारे शरीर को बराबर ऊर्जा नहीं मिल पाती है। जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे है उनके लिए नाश्ते में प्रोटीन की भरपूर चीजें खाना जरूरी है। प्रोटीन मसल लॉस को कम करता है, मेटाबॉलिक रेट को हाई रखता है और इससे कैलोरी भी शरीर को कम ही मिलती है। प्रोटीन से भरपूर खाना लंबे समय तक पेट भरा रखता है और फैट लॉस में बड़ी भूमिका निभाता है। तो आज हम भारत की कुछ ऐसी डिशेज के बारे में जानते जो प्रोटीन वाली डाइट का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है।

पोहा

Source: Credit – Social Media

स्वाद और सेहत दोनों में अच्छा होता है पोहा। इसमें हेल्दी कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं और यह लो कैलोरी फूड भी है। एक कटोरी पोहा (Poha) खाने पर शरीर को 250 तक कैलोरी मिलती है। पोहा बनाते हुए इसमें ढेर सारी सब्जियां जरूर डालें। शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं।

उपमा

Source: Credit – Social Media

सूजी और सब्जियों से बनने वाला उपमा पचाने में आसान होता है। यह एक हल्का प्रोटीन वाला नाश्ता है जो वजन घटाने में काम आता है। इसे ब्रेकफास्ट में बनाया जाए तो कुछ ही मिनटों में यह बनकर तैयार हो जाता है और बच्चे-बड़े सभी इसे स्वाद लेकर खा सकते हैं।

मूंग दाल का चीला

Source: Credit – Social Media

मूंग दाल चीला पूरी तरह प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। मूंग दाल चीला बेसन चीला से ज्यादा फायदेमंद है और यह बेसन चीला से हल्का भी होता है। इसे छाछ के साथ खाया जा सकता है। यह चीला बनाने में भी आसान है।

दलिया

Source: Credit – Social Media

हाई फाइबर और प्रोटीन वाला दलिया पचाना आसान होता है। इसे खाकर बार-बार भूख नहीं लगती है और इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। दलिया को सुबह के समय ब्रेकफास्ट में खाकर कई गुना तक वजन कम किया जा सकता है। हालांकि, दलिया कितना खा रहे हैं इस मात्रा पर ध्यान दें। आप चटपटा दलिया सुबह स्वाद लेकर खा सकते हैं।

अंडे की भुजिया

अंडे प्रोटीन के मुख्य स्त्रोतों में से एक हैं। सुबह की शुरूआत अंडे की भुजिया या ऑमलेट खाकर की जा सकती है। इसमें भी सब्जियां डाली जा सकती हैं। आप एक कप चाय के साथ अंडे की भुजिया का मजा ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button