बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

रंगपंचमी पर रहेगा स्थानीय अवकाश, ताप्ती जन्मोत्सव और अनंत चतुर्दशी पर भी मिलेगी यह सुविधा, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    आगामी रंगपंचमी पर्व पर मंगलवार 22 मार्च को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा 2 अन्य महत्वपूर्ण अवसरों के लिए भी वर्ष 2022 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किये गए हैं। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

    जारी आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल की अधिसूचना क्रमांक/एफ 3-2/1999/1/4 दिनांक- 30/03/1999 एवं सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग दो अनुक्रमांक 04 के नियम 05 के अंतर्गत प्राधिकृत प्रावधानों के अनुसार मैं अमनबीर सिंह बैंस, कलेक्टर बैतूल वर्ष 2022 में बैतूल जिले के लिए निम्न तिथियों को स्थानीय अवकाश घोषित करता हूँ।

    इनमें पहला अवकाश 22 मार्च को रंगपंचमी का है। इसके बाद मां ताप्ती जन्मोत्सव पर 6 जुलाई को और तीसरा अनंत चतुर्दशी पर 9 सितंबर को है। यह अवकाश सम्पूर्ण जिले में प्रभावी होंगे। यह जरूर है कि उपरोक्त अवकाश कोषालय / उप कोषालय पर लागू नहीं होंगे।

    स्थानीय अवकाश घोषित होने से कर्मचारी वर्ग भी धूमधाम से रंगपंचमी का पर्व मना सकेगा। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय समेत जिले के अनेक स्थानों पर धुरेंडी से ज्यादा होली का त्योहार पंचमी पर मनाया जाता है। इसके चलते उसी दिन अवकाश की अधिक जरूरत महसूस होती है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button