बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Fire : किसान के खेत में बने मकान में लगी आग : पाइप, भूसा और बैलगाड़ी हुई खाक

◼️ विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में स्थित ग्राम हेटी में गुरुवार को एक खेत में बने मकान में आग लग गई। इससे मकान के साथ ही वहां रखे पाइप, भूसा और बैलगाड़ी भी खाक हो गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हेटी निवासी धनराज देवासे के खेत में स्थित मकान में आज दोपहर 3 बजे के लगभग आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक किसान के मकान में रखे 50 सिंचाई के पाइप, एक ट्रॉली भूसा (पशुचारा) और एक बैल गाड़ी जल गई।

fierce fire : ट्रेचिंग ग्राउंड पर लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख दहल उठे लोग, तीन दमकलों ने पाया काबू

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया। आग पर काबू पाने में फायर कर्मचारी राहुल चण्डालिया, विजय बडघरे और भूपेंद्र राठौड़ की मुख्य भूमिका रही। गौरतलब है कि गर्मी शुरू होने के बाद से ही क्षेत्र में आए आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।

नाबालिग से दुष्कर्म, हुई गर्भवती, आरोपी पर मामला दर्ज; सड़क हादसों और पेड़ से गिरने से 3 लोगों की मौत

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button