बड़ी खबरें

Explosives license canceled : सुरक्षा में चूक, निरस्त किए गए 47 विस्फोटक लाइसेंस

Explosives license canceled : बैतूल। बीते फरवरी माह में हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट हुआ था। इसमें कई लोगों की जान जाने के अलावा भारी नुकसान भी हुआ था। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में विस्फोटक गोदामों की जांच-पड़ताल करवाई गई थी।

जांच के नतीजे सामने आने के बाद बैतूल जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पर्याप्त सुरक्षा न होने और अनियमितताओं के चलते यह कार्रवाई की है।

उन्होंने 47 विस्फोटक लाइसेंस धारियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इनमें 29 पटाखा व्यापारियों के लाइसेंस हैं, जबकि ट्रैक्टर से बोरिंग करने वालों के 18 लाइसेंस शामिल हैं।

रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

एडीएम राजीवनंदन श्रीवास्तव के मुताबिक जिले में विस्फोटक लाइसेंस के संबंध में तहसीलदारों के माध्यम से जांच परीक्षण कराया गया था।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कंप्रेसर युक्त ट्रैक्टर के 18 लाइसेंस निरस्त किए गए हंै। कंप्रेसर युक्त ट्रैक्टर के लिए फॉर्म एलई-4 में प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

आतिशबाजी के 29 लाइसेंस (Explosives license canceled)

आतिशबाजी एवं पटाखा भंडार के लिए एलई-5 में जारी 29 लाइसेंस निरस्त किए गए है। एडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि निरस्तीकरण की कार्रवाई अनुज्ञप्तियां व अनुज्ञप्त स्थलों पर अपर्याप्त सुरक्षा व अनियमितता पाए जाने पर की गई है।

कलेक्टर द्वारा विस्फोटक अनुज्ञप्तियों की सतत जांच व निरीक्षण के लिए विस्फोटक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button