बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

निशा मालवी को कृषि मूल्यांकन योजना पर पीएचडी, समाज का बढ़ा गौरव

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    जेएच कॉलेज बैतूल में कॉमर्स विभाग की सहायक प्राध्यापक निशा मालवी को पीएचडी की डिग्री मिल गई है। वे पिछले लंबे समय से मध्यप्रदेश के कृषि विकास में शासकीय योजनाओं का मूल्यांकन विषय पर होशंगाबाद के वरिष्ठ प्राध्यापक सीताशरण हर्णे के मार्गदर्शन में शोध कर रही थी। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद से यह शोध पूरा किया है। सोमवार को उन्हें बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। निशा, विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति के जिलाध्यक्ष कामताप्रसाद मालवीय की पुत्र वधु और मेडिकल रिप्रजेंटेटिव हर्ष मालवी की पत्नी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज के स्टॉफ समेत विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति के युवा समिति के प्रमुख बलवीर मालवी, राजेश मालवी, बंटी मालवी, परिजनों, ईष्टमित्रों ने बधाई दी है। 

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button