बड़ी खबरें

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल की टेंशन होगी खत्म, 5.79 लाख लोग ले चुके लाभ

PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना देश में स्वच्छ और सस्ती सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य आम लोगों को अपनी छतों पर सौर ऊर्जा सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार की इस योजना का आम लोगों से अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। योजना के आंकड़े ही इस बात की गवाही भी दे रहे हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने सितंबर 2025 तक 10907 करोड़ रुपये की राशि के 5.79 लाख से अधिक ऋण आवेदनों को मंजूरी दी है। इससे यह स्पष्ट है कि लोगों में सौर ऊर्जा को अपनाने की जागरूकता और रुचि लगातार बढ़ रही है।

यह है इस योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मूल उद्देश्य हर घर तक सौर ऊर्जा पहुंचाना और बिजली बिल का बोझ कम करना है। यह योजना विशेष रूप से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को राहत देने के लिए बनाई गई है ताकि वे अपनी छतों पर सोलर पैनल लगाकर खुद की बिजली उत्पन्न कर सकें। सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं, जिससे बैंकिंग और ऋण प्रक्रिया आसान हो सके और अधिक से अधिक परिवार इस योजना से जुड़ सकें।

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना से बिजली की टेंशन होगी खत्म, 5.79 लाख लोग ले चुके लाभ

बिना जमानत मिल रहा सस्ता लोन

इस योजना के तहत लाभार्थियों को वित्तीय सहायता देने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की अहम भूमिका है। सरकार ने इन बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दरों पर बिना जमानत के सस्ते लोन की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस पूरी प्रक्रिया को जनसमर्थ पोर्टल के जरिए डिजिटल माध्यम से पूरा किया जाता है।

जनसमर्थन पोर्टल से आसान हुई प्रक्रिया

यह पोर्टल प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के राष्ट्रीय पोर्टल श्चद्वह्यह्वह्म्4ड्डद्दद्धड्डह्म्.द्दश1.द्बठ्ठ से जुड़ा हुआ है, जिससे आवेदन से लेकर स्वीकृति तक की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सरल हो गई है। डिजिटल आवेदन प्रणाली से न केवल समय की बचत होती है बल्कि डेटा आधारित निर्णय लेने में भी आसानी होती है।

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना से बिजली की टेंशन होगी खत्म, 5.79 लाख लोग ले चुके लाभ

लोन अदायगी के लिए लंबा समय

इस ऋण योजना की खासियत यह है कि इसमें आवेदकों को किसी संपत्ति की जमानत देने की आवश्यकता नहीं है। प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर दो लाख रुपये तक का ऋण आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके साथ ही ऋण चुकाने के लिए लंबी अवधि की सुविधा और भुगतान शुरू करने से पहले छह महीने की स्थगन अवधि दी जा रही है। आवेदक स्वयं घोषणा के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और डिजिटल प्रक्रिया के जरिये उन्हें ऋण स्वीकृति मिल जाती है।

लोगों की सुविधा के अनुसार बदलाव

सरकार और बैंकों के बीच तालमेल को और मजबूत करने के लिए कई सुधार भी किए गए हैं। ऋण देने की प्रक्रिया में उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया के आधार पर कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए गए हैं। अब सह-आवेदकों को भी जोड़ा जा सकता है, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी इस योजना का लाभ उठा सकें।

दस्तावेजों की प्रक्रिया की गई सरल

इसके अलावा क्षमता आधारित सीमाएं समाप्त कर दी गई हैं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सोलर सिस्टम लगाने के लिए ऋण प्राप्त कर सके। दस्तावेजों की प्रक्रिया को भी काफी सरल किया गया है ताकि ग्रामीण और छोटे कस्बों के लोग भी आसानी से आवेदन कर सकें।

ऋण वितरण की गति बढ़ाने पर जोर

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और वित्तीय सेवा विभाग इस योजना के सुचारु क्रियान्वयन की लगातार निगरानी कर रहे हैं। राज्य स्तरीय बैंकर्स समितियों और जिला प्रबंधकों के सहयोग से ऋण वितरण की गति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य है कि योजना का लाभ अधिक से अधिक घरों तक पहुंचे और देश में सौर ऊर्जा के प्रयोग को व्यापक रूप से अपनाया जा सके।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button