वायरल अपडेट

Oont Ka Video: कार की डिग्‍गी में भरकर ऊंट को कराई सैर, सिर बाहर निकालकर देख रहा सारे नजारें

Oont Ka Video: A camel was taken for a walk after being packed in the trunk of the car, looking at all the sights with its head out

Oont Ka Video : सोशल मीडिया पर अक्‍सर चौकाने वाले वीडियो सामने आते है। होली के समय इंटरनेट पर होली से जुड़े कई तरह के वीडियो देखने को मिले, लेकिन अब एक ऐसा नजारा दिखाई दिया है, जिसे देखने के बाद शायद यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो। गोली की स्‍पीड से वायरल हो रहे इस वीडियो में है ही कुछ ऐसा खास। दरअसल, एक शख्‍स ने अपनी कार की डिग्‍गी में ऊंट को बैठा लिया है और उसे सैर करवा रहा है। मानों ऊंट थक गया हो और वह चल नहीं पा रहा तो उसे कार में बैठाकर सवारी करा रहे हो। इस नजारे को देख राह चलते लोग भी हिल गए। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

कार की डिग्‍गी में भर दिया ऊंटकार की डिग्‍गी का उपयोग अक्‍सर लोग सामान रखने के लिए करते है, लेकिन कभी भी किसी ने कार की डिग्‍गी में इतने बड़े जानवर को बैठे नहीं देखा होगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ इसी तरह का दृश्य देखने को मिल रहा है। आप देखेंगे कि सामान्य सी दिख रही कार में एक ऊंट को भर दिया गया है। ऊंट पूरा डिग्गी में समा नहीं पाया इसलिए डिग्गी को खुला ही छोड़ दिया गया। सिर बाहर निकालकर ऊंट बाहर के दृश्य को टकटकी लगाकर देख रहा है।

वीडियो पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

जैसे ही लोगों की नजरें ऊंट पर पड़ी वो हैरत में डूब गए। कुछ ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। taufikahamadguddu नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपलोड किया गया है। एक यूजर ने लिखा है, ‘हबीबी कुछ भी मुमकिन है।’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘भाई ने ऊंट को ही किडनैप कर लिया।’ एक और यूजर ने लिखा है, ‘क्या जमाना आ गया पहले ऊंट गाड़ी हुआ करती थी आज गाड़ी में ऊंट है।’

(Disclamer : Betul Update के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें। बैतूल अपडेट दिखाई गई वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स से सीधे आपके पास लेकर आए है। यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी। इसमें हमने किसी भी तरह की कांटछाट नहीं की है। इस वीडियो में दिखाया गया पूरा कंटेट यूजर द्वारा शेयर किया गया ओरिजनल कंटेट है। सोशल मीडिया पोस्ट बैतूल अपडेट के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं।) (Viral Video)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button