बैतूल अपडेट

Betul Murder Case: सड़क हादसा समझ रहे थे लोग, पुलिस पड़ताल में खौफनाक खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार

Betul Murder Case: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बीते 14 जनवरी को एक पुलिया के पास युवक का शव मिला था। लोग इसे सड़क हादसा समझ रहे थे। लेकिन, जब पुलिस ने तफ्तीश की तो खौफनाक खुलासा हुआ। यह मामला हत्या का निकला। पुलिस ने हत्या के इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।

इस पूरे मामले का खुलासा बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। एसपी श्री जैन ने बताया कि 14 जनवरी 2026 को थाना मोहदा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जड़िया एवं रोजड़ीखेड़ा के बीच पुलिया के समीप एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु प्रसाद मौर्य पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल की प्रारंभिक कार्यवाही की गई।

एएसपी ने किया मौके का मुआयना

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना प्रभारी मोहदा द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य एवं सीन ऑफ क्राइम यूनिट प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलन एवं विधिवत फोटोग्राफी कराई गई।

Betul Murder Case: सड़क हादसा समझ रहे थे लोग, पुलिस पड़ताल में खौफनाक खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार

मृतक के सिर में थे आधा दर्जन घाव

मृतक की शिनाख्त लब्बू पिता सुकु यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी जिरुढाना के रूप में हुई। शव के निरीक्षण में मृतक के सिर में 5-6 गहरे धारदार हथियारों से किए गए घाव पाए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मृत्यु का कारण हत्या होना स्पष्ट हुआ। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा मृतक के शव को पुलिया के नीचे फेंककर उसके ऊपर मोटर साइकिल रख दी गई थी, जिससे घटना को सड़क दुर्घटना का रूप दिया जा सके।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

फरियादी रामप्रसाद पिता सुकु यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी जिरुढाना की सूचना पर थाना मोहदा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 04/2026, धारा 103(1), 61(2), 238, 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री जैन द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया।

Betul Murder Case: सड़क हादसा समझ रहे थे लोग, पुलिस पड़ताल में खौफनाक खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार

जांच में हुआ यह सनसनीखेज खुलासा

तकनीकी साक्ष्यों एवं पूछताछ के दौरान यह उजागर हुआ कि कविता यादव के पति की मृत्यु 6-7 महीने पूर्व हो चुकी थी। कविता पर मृतक बुरी नीयत रखता था एवं परेशान करता था और बार-बार मिलने जाता था। जिससे परेशान होकर आरोपिया कविता यादव ने अपने देवर एवं पड़ोसी जो महिला के हितैषी थे, के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

युवक को खेत पर बुलाया मिलने

षड्यंत्र के तहत आरोपिया कविता यादव ने मृतक को अपने सांगवानी वाले खेत की टप्पर पर बुलाया। जहां पहले से छिपे अपने साथियों, सह-आरोपियों राजू यादव, संतोष यादव एवं रामप्रसाद यादव ने कुल्हाड़ी एवं पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के उपरांत शव को मृतक की ही मोटर साइकिल से जड़िया एवं रोजड़ीखेड़ा के बीच पुलिया के पास फेंक दिया गया, जिससे घटना को दुर्घटना प्रतीत कराया जा सके।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में आरोपी कविता यादव पति स्वर्गीय श्रीराम यादव उम्र 30 वर्ष, राजू यादव पिता तिलक यादव उम्र 31 वर्ष, संतोष यादव पिता लुटिया यादव उम्र 30 वर्ष, रामप्रसाद यादव पिता रामाधार यादव, उम्र 30 वर्ष, सभी निवासी ग्राम जिरुढाना को गिरफ्तार किया है।

कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्यवाही में एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य, निरीक्षक विष्णु प्रसाद मौर्य थाना प्रभारी मोहदा, निरीक्षक आबिद अंसारी सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट बैतूल, निरीक्षक हरिओम पटेल, उप निरीक्षक वहिद खान, रामस्वरूप रघुवंशी, आम्रपाली डाहट, सहायक उप निरीक्षक आरडी वर्मन, मुजफ्फर हुसैन, प्रधान आरक्षक सचिन माहोरे, गायत्री पन्द्रे, बलवंत कुमरे, सुभाष माकोड़े, आरक्षक राजेंद्र धाड़से एवं पंकज नरवरिया साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने की टीम की प्रशंसा

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन द्वारा इस अंधे हत्याकांड के सफल एवं त्वरित खुलासे पर थाना मोहदा पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई है। भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, तत्परता एवं पेशेवर दक्षता से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button