बड़ी खबरेंदेश/विदेशब्रेकिंग न्यूज

कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत, सुबह से थी लापता

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के मुलताई ब्लॉक के ग्राम बानूर में आज सुबह एक 75 वर्षीय वृद्धा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बानूर निवासी कलशिया बाई आज सुबह 6 बजे से गायब थी। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया। सुबह लगभग 10 बजे गांव के ही युवक गवंधन इवने को गांव के समीप एक पंचायती कुएं में शव नजर आया। इसकी सूचना युवक ने मोहल्ले के लोगों और परिजनों को दी। इसके बाद कोटवार ने थाना साईंखेड़ा में घटना की जानकारी दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button