देश/विदेश

Diwali 2025 salary: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा वेतन, धूमधाम से मना सकेंगे त्योहार

Diwali 2025 salary: दिवाली जैसे महापर्व पर सभी सरकारों और संस्थानों का प्रयास रहता है कि वे अपने कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा सौगातें दे सके। इसी कवायद में कहीं बोनस मिल रहा है तो कहीं अन्य उपहार दिए जा रहे हैं। हालांकि यह त्योहार लगभग बीच महीने में आ रहा है। इससे सभी राज्यों में चालू महीने का वेतन कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है। इससे वे चिंतित भी हैं।

इस बीच झारखंड राज्य के कर्मचारियों को दोहरी खुशियां मिल गई हैं। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पहले तो राज्य के 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) में वृद्धि की, और अब अक्टूबर माह का वेतन त्योहारों से पहले जारी करने का फैसला लिया है। इनसे कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

Diwali 2025 salary: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा वेतन, धूमधाम से मना सकेंगे त्योहार

राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन दिवाली के पहले ही दे दिया जाएगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर सभी कोषागार अधिकारियों से समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा है। यह निर्णय झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम 139 के तहत लिया गया है।

महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जिनमें सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि भी शामिल रही। अब डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी, जिसका मतलब है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का एरियर भी कर्मचारियों को मिलेगा। बढ़े हुए डीए का लाभ अक्टूबर की सैलरी के साथ जोड़ा जाएगा।

Diwali 2025 salary: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा वेतन, धूमधाम से मना सकेंगे त्योहार

तीन लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

राज्य सरकार के इस फैसले से करीब तीन लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारक लाभान्वित होंगे। यह निर्णय 7वें वेतन आयोग के दायरे में आने वाले सभी कर्मचारियों पर लागू होगा। वित्त विभाग के अनुसार, इस बढ़ोतरी से राज्य पर अतिरिक्त वित्तीय भार तो पड़ेगा, लेकिन कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ने से स्थानीय बाजारों में मांग भी बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

वित्त विभाग की सचिव ज्योति कुमारी झा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय सहित सभी सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी इस निर्णय के दायरे में रहेंगे। उन्होंने सभी कोषागार अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दिवाली के पहले हर हाल में अक्टूबर माह का वेतन भुगतान पूरा किया जाए।

कर्मचारी संगठनों ने किया स्वागत

झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने लगातार कर्मचारियों के हित में फैसले लेकर यह साबित किया है कि वह संवेदनशील प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त विभाग को धन्यवाद दिया है।

उल्लास के साथ मना सकेंगे त्योहार

राज्य सरकार का अग्रिम वेतन जारी करने का फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दीपावली 20 अक्टूबर को और छठ पूजा 26 से 27 अक्टूबर के बीच मनाई जाएगी। समय से वेतन मिलने से कर्मचारियों को त्योहारों की खरीदारी और तैयारियों में आसानी होगी। यही कारण है कि उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button