बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

Health : विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के तीन लोग पड़े बीमार, महिला की मौत; गर्मी में खानपान का ध्यान रखना जरूरी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    भीषण गर्मी के इस मौसम में खान पान में जरा भी असावधानी या लापरवाही भारी पड़ सकती है। यह ना केवल आपकी सेहत सेहत पर असर डाल सकती है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है। बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के एक परिवार के साथ ऐसा ही हुआ।

    एक निजी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद परिवार के 3 सदस्य फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनमें से एक महिला की हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की मौत हो गई है।

    अब बैतूल में भी दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    जानकारी के मुताबिक बिहरगांव निवासी आनंदराव साकरे (70), अनिल साकरे (40) एवं शांताबाई साकरे (55) कल फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए थे। जिन्हें प्राइवेट वाहन की सहायता से शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से शांताबाई साकरे को हालत गंभीर होने की वजह से प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

    Heat Wave : भीषण गर्मी में ऐसे रहे कूल-कूल, फिर भी हो कोई दिक्कत तो इन उपायों को लाएं अमल में, मिलेगी राहत

    जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी दो लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसमें से आनंदराव साकरे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है एवं अनिल साकरे हालत पहले से बेहतर है।

    खेतों में तैयार हो रहा सेहत का खजाना, आने लगी सौंधी खुशबू

    परिजनों के मुताबिक गांव में ही किसी परिचित के यहां निजी कार्यक्रम में खाना खाकर घर आए थे। जिसके बाद घर आकर चाय-पानी पी और सो गए थे। अचानक रात में पेट दर्द और उल्टी-दस्त चालू हो गई। जिसके बाद प्राइवेट वाहन की सहायता से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button