बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

उपचार की तमाम व्यवस्थाएं रखें पुख्ता: प्रभारी मंत्री

  • उत्तम मालवीय, बैतूल, 9425003881
    जिले के प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदरसिंह परमार ने जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक आईसीयू, आईसीयू, बैलून हॉस्पिटल एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचार व्यवस्थाओं की चिकित्सकों से जानकारी ली। साथ ही कोविड सहित अन्य बीमारियों के उपचार के लिए तमाम व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा जिला अस्पताल में उपचार व्यवस्था में कोई कमी न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान सांसद डीडी उइके,  विधायक आमला डॉ. योगेश पण्डाग्रे, प्रधान जिला पंचायत सूरजलाल जावलकर, कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button